Hanuman Chalisa

इन 8 टिप्स से बनाएं कमजोर हडि्डयां मजबूत

Webdunia
अगर आप भी यही मानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां तो कमजोर होंगी ही, तो यह लेख आपके लिए हैं। अगर आपको हडि्डयों को मजबूत बनाए रखने के कुछ जरूरी तरीके पता हो, तो आप बढ़ती उम्र में भी हडि्डयों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। चलिए, आपको बताएं हडि्डयों को मजबूत बनाए रखने के 6 टिप्स - 
 
1. हडि्डयों को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है कि पोषक और संतुलित भोजन का सेवन करें। ऐसा भोजन करे जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हो, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबूत अनाज आदि। वहीं प्रोसैस्ड फूड, नमक, सोडा और कैफीन का सेवन कम से कम करें।
 
2 विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन अधिक करें, ये हडि्डयों का निर्माण करने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाती है। यह बोन लॉस को कम कर बोन डेंसिटी को भी बढ़ाने में भी सहायक होती है।
 
3 जरूरी न हो तो डाइटिंग करने से परहेज ही करें क्योंकि जरूरत से कम कैलोरी लेने से मैटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जो हडि्डयों की सेहत को नुकसान पहुंचाता है और उन की डेंसिटी भी कम करता है।
 
4 ऐसा देखा गया है कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते है व नियमित ऐक्सरसाइज करते है, उनकी हड्डियां भी मजबूत होती है। जितना हडि्डयों को सक्रिय रखेंगे व हिलाएंगे डुलाएंगे वे उतनी ही मजबूत बनेंगी। इसके लिए टहलें, दौड़ें और एक्सरसाइज करने को दिनचर्या में शामिल करें। 
 
5 दिनभर एसी में बैठे रहने से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, क्योंकि शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता। इसलिए रोजाना कुछ देर धूप में बैठे। इसके अलावा विटामिन डी प्राप्त करने के लिए मछली, अंडे, दूध, सोया मिल्क, टोफू, बादाम, अंकुरित अनाज आदि का भी सेवन करें।
 
6 हडि्डयों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है, क्योंकि हड्डियां 50% प्रोटीन से बनी होती हैं। प्रोटीन का कम मात्रा में सेवन करने से कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होता है जिस से हडि्डयों का निर्माण भी प्रभावित होता है।
 
7 धूम्रपान, शराब, स्टेराइड आदि के सेवन से दूर ही रहें।
 
8. कहते है कि जब हम गहरी नींद में होते हैं तभी ग्रोथ हारमोंस का स्राव उचित मात्रा में होता है। इन का स्राव हडि्डयों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। नींद में ही शरीर में मरम्मत का काम चलता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने से सेहत को कई अन्य फायदे भी होते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

अगला लेख