8 लाल चीजें जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करती हैं

Webdunia
पिछले कुछ दिनों से राजीव की त्वचा पीली पड़ गई थी। सांस जल्दी फूलती थी और चक्कर से आते थे। यहां तक कि उसे अजीब चीजें जैसे मिट्टी, बर्फ खाने का मन करता था। काफी परेशान राजीव ने जब इस बात को लेकर डॉक्टर को दिखाया तो पता लगा उसे खून की कमी है। इसे साधारण भाषा में एनीमिया कहते हैं। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है।
 
डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को तुरंत इलाज तो लिखा ही जिनमें गोलियां और सिरप शामिल थे परंतु साथ ही बताईं ऐसी चीजें जिनका सेवन खून की बॉटल चढ़ने जैसा प्रभाव छोड़ता है। आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी खाने की चीजें हैं जो खून चढ़ने जैसा असर करती हैं। डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को बड़ी ही खास जानकारी दी, आप भी जानिए। राजीव को बात समझने में आसानी हो इसके लिए डॉक्टर ने उसे खाने के रंग पर ध्यान देने के लिए कहा। खून लाल होता है तो क्यों न ऐसी ही लाल चीजों को जानें जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करती हैं।
 
चुंकदर
चुंकदर की खासियतें जितनी कही जाएं उतनी कम है। यह कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर देता है। इसमें भी ढेर सारा फोलिक एसिड है। इसके अलावा फायबर, मैग्नीज़ और पोटेशियम का खजाना भी छिपा है इसमें।
 
तरबूज़
तरबूज 91 प्रतिशत पानी होता है। इसमें 6 प्रतिशत शक्कर और बहुत ही कम फैट होता है। इसमें न्यूट्रीएंट्स ढेर सारे हैं। हर बार तरबूज खाने पर आपको विटामिन ए, बी6 और सी मिलता है। इसके अलावा बहुत सारा ल्योकोपेन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड मिलता है। साथ ही यह है खास स्त्रोत पोटेशियम के लिए।
 
टमाटर
टमाटर देता है काफी सारा विटामिन ई (एल्फा टोकोफेरोल), थियामिन, निआचिन, विटामिन बी6, मैग्निसियम, फॉस्फोरस और कॉपर। इसके साथ ही यह फायबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेसियम और मैग्नीज़ का भी बढिया स्त्रोत है।
 
गाजर
इसे अक्सर बेहतरीन हेल्दी खाने का दर्जा दिया जाता है। यह खासतौर पर बिटा-कैरोटीन, फायबर, विटामिन के, पोटेसियम और एंटीऑक्सिडेंट देती है।
 
बादाम
बादाम बेहद स्वास्थ्यवर्धक चीज़ है। इसमें प्रोटीन, फायबर, विटामिन ई, मैग्निसियम, रिबोफ्लाविन, कैल्शियम और पोटेशियम की काफी मात्रा होती है।
 
शलजम
शलजम में बहुत अधिक मात्रा में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फायबर होता है। इसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाला विटामिन सी ढेर सारा मिलता है।
 
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी विटामिंस, फायबर और हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स (पोलीफिनोल्स) का अच्छा स्त्रोत है। यह सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाद्य है। यह मैग्निज़ और पोटेशियम की बढ़िया मात्रा देता है।
 
खजूर
कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, विटामिन बी6 (पायरिडोक्साइन), निआचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन खजूर में होते हैं। इससे यह एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके उपयोग से कॉर्बोहाईड्रेड, प्रोटीन और फैट का शरीर सही इस्तेमाल कर पाता है।
 
इतनी जानकारी देने के बाद, डॉक्टर चड्ढा ने राजीव को तुरंत ही अपने खाने में इन चीजों के इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खून बढ़ाने के लिए और भी चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं जो हरी हैं। उनकी जानकारी वे फिर कभी देंगे। साथ ही कहा कि दवाईयों को समय से लें। राजीव को मुश्किल आई उससे आप बच सकते हैं। देर न कीजिए और इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। खून की कमी क्या होती है आपको पता भी नहीं चलेगा।

ALSO READ: Health Tips : हीमोग्लोबिन बढ़ाने के 10 सटीक तरीके

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहने के लिए डिनर के बाद ये 10 आदतें अपनाएं

चीजें रखकर भूल जाते हैं तो हो सकती है इस विटामिन की कमी! जानें क्या करें

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए करेें 'No-Makeup' makeup look, फॉलो करें ये आसान टिप्स

मौसंबी का जूस पीने के 7 फायदे और 4 नुकसान जानें, ऐसे करें डाइट में शामिल

कमर दर्द से ऐसे पाएं तुरंत राहत, इन 5 तरीकों से लौटकर भी नहीं आएगा दर्द

सभी देखें

नवीनतम

फायदेमंद समझकर खा लेते हैं पपीते के बीज तो जान लें इसके 6 नुकसान, सेवन करते समय इन बातों का ध्यान

ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट तो हो जाएं सावधान! सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

World Ozone Day 2024: 16 सितंबर ओजोन परत रक्षण दिवस: क्या होती है ओजोन परत?

The Midwife’s Confession के जरिए सामने आया बिहार में नवजात बच्चियों की हत्या का घिनौना सच

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

अगला लेख
More