Hanuman Chalisa

सावधान! इन 7 फलों के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजें

Webdunia
वैसे तो फल सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यही फल आपके लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। जी हां, कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनका एक साथ सेवन करने पर ये आपके एवं खास तौर से बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। अगर आप बचना चाहते हैं इनके जहरीले प्रभाव से, तो जानिए कौन से हैं वे फल जिन्हें एक साथ मिक्स करके खाना, हो सकता है खतरनाक - 

यह भी पढ़ें : गले का संक्रमण यानी गलसुआ के 5 घरेलू उपाय
 
1 संतरा और गाजर - वैसे तो संतरा और गाजर का मिक्स जूस बाजार में कई जगह आपको पीने को मिल सकता है और पसंद भी किया जाता है। लेकिन यह मेल सेहत के लिए अमृत नहीं जहर का काम करता है। इसका सेवन करने पर शुरुआती समस्याओं में आप सीने में जलन महसूस कर सकते हैं और पित्त की अधिकता भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपके गुर्दों को भी क्षतिग्रस्त करता है, जिसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

2 अमरूद और केला - अमरूद और केला, ये दोनों ही फल गैस और अम्लरक्तता बढ़ाने का काम करते हैं, जिनका एक साथ सेवन करने पर आप कुछ अजीब भारीपन, अरूचिकर महसूस करते हैं और सिरदर्द एवं पेटदर्द भी महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  रोज खाएं मखाने और इन 6 बीमारियों से पाएं निजात

3 दूध और अनानास - दूध और अनानास को एक साथ मिक्स न करें ना ही एक समय में दोनों का सेवन करें। इसमें ब्रोमेलेन की उपस्थिति शरीर में नशा या आलस पैदा करती है और आपको गैस, जी मिचलाना, सिरदर्द, पेटदर्द के अलावा इंफेक्शन या डायरिया भी हो सकता है।

4 नींबू और पपीता - अगर आप स्वाद के लिए पपीते पर नींबू निचोड़कर खाते हैं, तो यह आपको एनीमिया का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं, यह हीमोग्लोबिन संबंधी समस्या भी पैदा कर सकता है। किसी भी कीमत पर इसका प्रयोग न करें। खास तौर से बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है।

यह भी पढ़ें : जानिए उन केलों के 5 फायदे, जिनके छिलकों पर हैं काले दाग

5 दूध और संतरा - अगर आप दूध से तैयार किए गए आहार या फिर दूध के साथ आरेंज जूस का सेवन करते हैं तो रुक जाइए, यह खतरनाक हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण पाचन में तो समस्या पैदा करेगा ही, ओट्स या दलिया के साथ इसका सेवन, आहार में उपस्थित स्टार्च को भी निष्क्रिय कर देता है। 

6 फल और सब्जियां - फलों और सब्जियों का एक साथ सेवन हमेशा नुकसानदायक होता है। फलों में शर्करा की मात्रा अधिक होती है, लेकिन सब्ज‍ि यों में ऐसा नहीं होता। दोनों का एक साथ सेवन करने पर फल जो जल्दी पच जाते हैं, लेकिन सब्जियों की प्रक्रिया तब तक अधूरी होती है, जब तक फल पूरी तरी पच न जाए। ऐसे में पेट संबंधी कई समस्या जन्म ले सकती हैं जैसे पेटदर्द, इंफेक्शन,सिरदर्द आदि।

यह भी पढ़ें : बेहतर सेहत के लिए खाना खाते समय याद रखें 5 टिप्स

7 केला और पुडिंग - यह मिश्रण पेट में भारीपन पैदा करता है और दिमाग की सक्रियता को कम करने के साथ ही विषैले तत्वों के निर्माण को बढ़ाता है। 
 सौजन्य : हेल्दी एंड नेचुरल हाउस 

4 नींबू और पपीता - अगर आप स्वाद के लिए पपीते पर नींबू निचोड़कर खाते हैं, तो यह आपको एनीमिया का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं, यह हीमोग्लोबिन संबंधी समस्या भी पैदा कर सकता है। किसी भी कीमत पर इसका प्रयोग न करें। खास तौर से बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है।

5 दूध और संतरा - अगर आप दूध से तैयार किए गए आहार या फिर दूध के साथ आरेंज जूस का सेवन करते हैं तो रुक जाइए, यह खतरनाक हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण पाचन में तो समस्या पैदा करेगा ही, ओट्स या दलिया के साथ इसका सेवन, आहार में उपस्थित स्टार्च को भी निष्क्रिय कर देता है। 
6 फल और सब्जियां - फलों और सब्जियों का एक साथ सेवन हमेशा नुकसानदायक होता है। फलों में शर्करा की मात्रा अधिक होती है, लेकिन सब्ज‍ि यों में ऐसा नहीं होता। दोनों का एक साथ सेवन करने पर फल जो जल्दी पच जाते हैं, लेकिन सब्जियों की प्रक्रिया तब तक अधूरी होती है, जब तक फल पूरी तरी पच न जाए। ऐसे में पेट संबंधी कई समस्या जन्म ले सकती हैं जैसे पेटदर्द, इंफेक्शन,सिरदर्द आदि।
7 केला और पुडिंग - यह मिश्रण पेट में भारीपन पैदा करता है और दिमाग की सक्रियता को कम करने के साथ ही विषैले तत्वों के निर्माण को बढ़ाता है। 
 सौजन्य : हेल्दी एंड नेचुरल हाउस 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख