Biodata Maker

स्मोकिंग की लत छुड़ाने में कारगर होंगे 5 आसान से टिप्स, जरूर आजमाएं

Webdunia
स्मोकिंग यानी कि धूम्रपान की आदत लग जाने के बाद इसे छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे आपको इसके सभी नुकसान भी क्यों न पता हो, ये लत आसानी से छूट नहीं पाती है। लेकिन अगर आपने दृण निश्चय करके, पक्का मन बना लिया है तभी आप धूम्रपान जैसी अति हानिकारक लत को छुड़ाने में कामयाब होंगे। 
 
हम आपको बता रहे हैं, 5 आसान से टिप्स जो धूम्रपान छुड़ाने में आपकी मदद करेंगे -
 
1 धूम्रपान एक लत है जिसे छोड़ना आसान नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे धीरे-धीरे छोड़ देंगे, तो यह काम और भी कठिन हो जाएगा। एक बार निश्चय करके इसे छोड़ने का काम आज से ही शुरू करें।
 
2 एक बार जब आप धूम्रपान छोड़ने की पहल करेंगे, हो सकता है कि आपको पहले की अपेक्षा भूख ज्यादा लगने लगे, क्योंकि धूम्रपान से भूख मर जाती है। ऐसे में अधि‍क मीठा या वसा यु्क्त खाने के बजाए हरी सब्जियां और ताजे फलों को खाएं।
 
 
3 धूम्रपान छोड़ने की आपकी कोशि‍श जारी है और आपको य‍ह काम असंभव सा लग रहा है, तो खुद को प्रोत्साहित करें और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। आपकी यह कोशि‍श जरूर पूरी होगी।
 
4 धूम्रपान की लत आपको बार-बार यह याद दिलाती है कि आपको धूम्रपान करना है। इससे बचने के लिए खुद को किसी ऐसे कार्य में व्यस्त रखें जो आपको पसंद है और जिसे करने में आप खुशी और उत्साह महसूस करें। सामान्यत: तनाव धूम्रपान करने के लिए प्रेरित करता है लेकिन आप खुशी के साथ व्यस्त होंगे तो इसे रोकना आसान हो जाएगा।
 
 
5 हो सकता है धूम्रपान छोड़ने की वजह से आपको पाचन संबंधी परेशानी हो या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हों। इनसे बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श लें और अपनी कोशि‍श जारी रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

अगला लेख