Daily Horoscope
✕

जानिए क्या है मीठा करेला, इसके फायदे कर देंगे हैरान

Webdunia
कोविड-19 के बाद लाइफस्‍टाइल में काफी बदलाव आ गया है। वक्‍त ने इस तरह करवट ली कि अब लोग पोस्‍ट कोविड या बीफोर कोविड की बाते करते हैं। इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए हर तरह से अथक प्रयास किए है। वहीं एक और फल है जिसका सेवन आयुर्वेद में दवा के रूप में खूब किया जाता है। इसे कंटोला कहते हैं। कहा जाता है यह दुनिया की सबसे ताकत वर सब्‍जी है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से मजबूत होती है। यह सब्‍जी स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर है। इसका कुछ दिन सेवन करने मात्र से शरीर तंदुरूस्‍त बन जाता है। इसे मीठा करेला और ककोड़े के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इससे शरीर को होने वाले लाभ के बारे में - 
 
1. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हो गए है तो अपनी डाइट में कंटोला को जरूर शामिल करें। यह आयरन और प्रोटीन का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है। कैलोरी की मात्रा इसमें बहुत कम पाई जाती है। 
 
2. कंटोला में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बता दें यह तत्‍व आमतौर पर पौधों में मौजूद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक, स्‍ट्रोक या अल्‍जाइमर का खतरा भी टल जाता है। 
 
3. कंटोला का सेवन करने से पाचन क्रिया की समस्‍या दूर होती है। इसकी सब्‍जी नहीं खा सकते हैं तो आप अचार भी बना सकते हैं। आयुर्वेद में इसका प्रमुख रूप से इस्‍तेमाल किया जाता है। कई रोगों के उपचार में कंटोला की दवा दी जाती है। 
 
4. हेल्‍थ के साथ ही त्‍वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मुख्‍य रूप से बीटा कैरोटीन, ल्‍यूटिन जैसे प्रमुख तत्‍व मौजूद रहते हैं। इससे त्‍वचा का ग्‍लो जरूर बढ़ता है। 
 
5.कंटोला मानसून सीजन में ही उगता है। यह सब्‍जी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत सहायक है। अगर शुगर का स्‍तर हमेशा बढ़ता है तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। कहा जाता है यह सब्‍जी इंसुलिन से भरपूर है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख