क्या आपने बटर कॉफी के बारे में सुना है? तो जानिए इसे पीने के बेहतरीन फायदे

Webdunia
कॉफी में बटर मिलाकर पीना सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको चाहे बटर कॉफी का स्वाद ज्यादा पसंद न आए, लेकिन इसे पीने के 5 बेहतरीन फायदे जानने के बाद आप इसे तुंरत आजमाना चाहेंगे -   
 
1 कॉफी में बटर, खास तौर से गाय के दूध से बना मक्खन मिलाकर पीना शरीर में जमे हुए वसा को सक्रिय करता है। यह आपके शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर मूलभूत वसा और कैलोरी की आपूर्ति करता है।
 
2 यह ओमेगा 3 और आमेगा 6 के साथ-साथ विटामिन-के का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।
 
 
3 प्रत्येक सुबह कॉफी के साथ मक्खन का सेवन करना आपके शरीर का मोटापा कम करने में मदद करता है। यह पूरा दिन वसा को कम करने में सहायक होता है। प्राकृतिक दूध से बने मक्खन में वसा को कम करने के लिए जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।
 
 
4 कॉफी के साथ मक्खन का यह मिश्रण आपको दिनभर के लिए पर्याप्त एनर्जी देने का कार्य करता है। और सर्दी के दिनों में यह शरीर को ठंड के दुष्प्रभाव से बचाए रखता है।
 
 
5 यह आपके दिमाग की तरावट के लिए बढ़ि‍या पेय होगा। कॉफी का सेवन दिमाग को सचेत करने में सहायक होता है, वहीं मक्खन मस्तिष्क के अंगों को बेहतर कार्य करने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

अगला लेख