Hanuman Chalisa

मूंगफली दाने से मिलता है प्रोटीन लेकिन ज्यादा सेवन से होंगे 5 नुकसान

Webdunia
मूंगफली के कई सारे फायदे हैं। इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। बल्कि इसे बादाम का सबसे बेहतर विकल्‍प माना जाता है। मूंगफली को प्रोटीन का सबसे अच्‍छा सोर्स माना जाता है। लेकिन मूंगफली जितनी फायदेमंद है, हद से अधिक सेवन नुकसानदेह भी है। सीमित मात्रा में सेवन करने पर इसके बेहतरीन लाभ मिलते हैं लेकिन आप हद से अधिक इसका सेवन करते हैं तो आज इससे होने वाले नुकसान भी जान लीजिए - 
 
- वजन बढ़ सकता है - मूंगफली के सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मूंगफली का सेवन कम से कम करें। क्‍योंकि यह कैलोरी से भरपूर होता है। वजन घटाने के लिए मूंगफली का सेवन नुकसान दायक हो सकता है। 
 
- सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है - दरअसल, मूंगफली में नमक मिला होता है जिससे ब्‍लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक होती है। अगर आप बीपी या हार्ट के मरीज है तो सोडियम का सेवन कम करना चाहिए। बहुत अधिक सोडियम का सेवन करने से दिल पर नकारात्‍मक असर पड़ सकता है। 
 
- वसा की मात्रा अधिक - मूंगफली का सेवन सेहत के लिए अच्‍छा होता है लेकिन हद से अधिक सेवन करने पर नुकसानदायक है। क्‍योंकि वसा का प्रभाव दिल का दौरा, स्‍ट्रोक, पाचन समस्‍या, हाई ब्‍लड प्रेशर सहित अन्‍य सेहत संबंधी जटिल समस्‍या भी बढ़ सकती है। वसा के स्‍तर को कम करने पर ह्रदय संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है। 
 
-लिवर को नुकसान - मूंगफली का सेवन अधिक करने पर अफलाटॉक्सिन की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है तो टॉक्सिक पदार्थ बनने लगता है। यह कार्सिनोजन होता है जिससे लिवर संबंधी बीमारी उत्पन्‍न होने का खतरा बढ़ जाता है। 
 
- लैक्टिन बढ़ता है - मूंगफली में लैक्टिन की मात्रा अधिक होती है। यह पचाना आसान नहीं होता है। यह बॉडी में रक्‍त में मौजूद शुगर के साथ मिलकर संक्रमण पैदा करता है। जिससे शरीर में सूजन और दर्द बढ़ता है। अर्थराइटिस होने पर मूंगफली के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए। डॉक्‍टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख