Good Food - दांतों को बुढ़ापे तक मजबूत रखेंगे ये 4 सुपरफूड

Webdunia
दांत जरूर बहुत मजबूत होते हैं। लेकिन ठीक से केयर नहीं करने पर वह भी खराब हो जाते हैं। सड़ने लग जाते हैं, मसूड़ों में समस्‍या पैदा होने लगती है, दांतों में कैविटी लगना, सड़न पैदा होना, मसूड़ों में से खून आना जैसी समस्‍या पैदा होने लगती है। दांतों की सफाई रखने के साथ ही दूध और दही का सेवन तो करते ही है लेकिन इसके अलावा भी सुपरफूड्स है जिससे दांत मजबूत होते हैं। और रोज इसका सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं दांतों को मजबूत करने के वाले 4 सुपरफूड्स के बारे में -


1.डार्क चॉकलेट - दरअसल, एक शोध के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स तत्‍व मौजूद होते हैं जो दांतों के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। जिससे दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों में भी आराम मिलता है।

2. सेब -  सेब में मौजूद आयरन शरीर की अन्‍य कमी को तो दूर करता है साथ ही दांतों को भी मजबूत करता है। सेब खाने से दांतों की सफाई भी होती है। साथ ही दांतों में कैविटी भी नहीं बनती है। सेब में सबसे अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं। यह दांतों के लिए अच्‍छे होते हैं।

3. नट्स - नट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। मैग्नीशियम, हाई फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन ई और बी 6 भी प्रचुर मात्रा में होता है।नट्स के रूप में आप काजू, अखरोट, बादाम, मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से दांतों को भी आराम मिलता है।

4. संतरा - इसमें दांतों में जमी कैविटी को खत्‍म करने वाले स्रोत होते हैं। विटामिन डी से भरपूर संतरा दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अच्‍छा होता है। इसका जूस पीने के बाद आप दांतों को साफ करेंगे तो आपके दांत चमक उठेंगे। दरअसल, संतरे में नेचुरल एसिडिक मौजूद होता है, जिससे दांत स्वस्थ रहते हैं। कई बार दांत खराब होने पर मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में दांत की सफाई करना जरूरी है। इसके लिए दिन भर पानी पीते रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

रोजमर्रा की डाइट में खाए जाने वाले ये 6 फूड्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों का माइंड शार्प बनाने वाले 8 बेस्ट फूड्स, डेली डाइट में तुरंत करें शामिल

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका

अगला लेख