Biodata Maker

घर में रखी यह 10 चीजें बनाएंगी बालों को शर्तिया लंबा, काला और घना

Webdunia
- माधुरी टोपीवाला
 
दौड़भाग, धूप, धूल, प्रदूषण, रोज नित नए बाजार में आने वाले शैम्पू और आहार में पोषण की कमी इन कारणों से बच्चों से लेकर बड़ों तक को आए दिन बालों को लेकर नित नई समस्याओं से जूझना पड़ता है, जैसे- बालों का झड़ना, सफेद होना, रूसी हो जाना, जूँ की परेशानी, साथ ही साथ बालों का रफ हो जाना यह एक आम समस्या बन गई हैं। 

ALSO READ: छह गलतियां जो आपके बालों को बर्बाद कर रही हैं...
 
इन्ही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ फायदेमंद टिप्स, जो आपके बालों की देखभाल कर उन्हें बनाए रखेंगे स्वस्थ, सुन्दर एवं रेशमी....
 
* तिल के फूल, गोखरू, सेंधा नमक मिलाकर लेप लगाने से नए बाल आते हैं। 
 
* लौकी और ककड़ी को छिलकों सहित ही सेवन करें या इनका रायता बनाकर भोजन में लें। 
 
* बालों को झड़ने से रोकने के लिए एरंडी के तेल को गरम कर बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें।
 
* खोपरे के तेल को मुलेठी, ब्राह्मी, मेहंदी के पत्ते डाल कर उबालें और ठंडा होने के बाद बोतल में भरकर रखें और नियमित रूप से बालों की मालिश करें। इससे बाल घने, काले, चमकीले तो होंगे ही साथ ही दिमाग को भी पोषण मिलेगा।
 
* रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शकर और नींबू का रस मिलाकर लगाएं और बालों को धो लें।

ALSO READ: इन 5 चीजों से बनाएं अपने बालों को हेल्दी
 
* प्याज का रस निकाल कर तेल की तरह सिर में उससे मालिश करने से जूं मर जाती है।
 
* आंवला, अरीठा और शिकाकाई को रात्रि में पानी में गला कर रख दें और सुबह उबाल कर इस पानी से बाल धो लें। इससे बाल सफेद होने और झड़ने से बचेंगे।
 
* नियमित रूप से खोपरे का सेवन करें।
 
* आंवला, ब्राह्मी, भांगरा, काला तिल को मिक्स करके चूर्ण बनाकर रखें और रोजाना एक चम्मच सेवन करने से बालों को पोषण मिलेगा।
 
* हफ्ते में एक बार नारियल का दूध निकाल कर रात को बालों में मालिश करें और सुबह धो लेने से बाल खूब चमकने लगेंगे। 

ALSO READ: बालों को करें स्ट्रेट, इन 2 घरेलू तरीकों से...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

Teddy Day 2026: पार्टनर को खुश करने के टिप्स और जरूरी सावधानियां

Bamboo Plant: फेंगशुई के अनुसार कितने डंठल वाला बैम्बू प्लांट चमकाता है किस्मत?

नॉर्वे के राजघराने में भूचाल: शाही परिवार के सदस्य पर पहली बार मुकदमा

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

अगला लेख