Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
पिछले कुछ सालों में हड्डियों की बीमारियों में लगातार इजाफा हुआ है, जिसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। हड्डियों की इन समस्याओं से बचने के लिए इसके मूल कारण को जानकर दूर करना होगा। हड्डियों के कमजोर होने का एक प्रमुख कारण कैल्शियम की कमी भी है। जानिए कैसे हो सकती है इसकी आपूर्ति -
1 शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा और आसान उपाय है दूध पीना। रोजाना सुबह नाश्ते के साथ दूध पीजिए और कैल्शियम लेवल चेक कीजिए।
2 अगर आपको दूध पीना नहीं पसंद तो भी परेशान न हों, आप अंकुरित अनाज ले सकते हैं। अंकुरित अनाज में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में होता है।
3 अगर आपको स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज भी नहीं पसंद तो आप हफ्ते में कम से कम एक बार सोयाबीन ले सकते हैं। यह कैल्शियम आपूर्ति में मदद करेगा।
4 हरी सब्जियां भी कैल्शियम पाने का बहुत अच्छा जरिया है। फिर चाहे वह पालक, मेथी, ब्रोकली हो या कुछ और।
5 रागी का हफ्ते में एक बार किसी ना किसी रूप में सेवन करें। दलिया, हलवा या खीर बनाकर ले सकते हैं। किसी भी प्रकार से रागी कैल्शियम का विश्वसनीय स्त्रोत हैं।
6 प्रति दिन 2 चम्मच तिल का सेवन करें। आप इसे लड्डू या चिक्की के रूप में भी ले सकते हैं।
7 एक अंजीर व दो बादाम रात में गलाएं और सुबह के समय इनका सेवन करें। शर्तिया फायदा होगा।
8 नींबू पानी दिन भर में एक बार अवश्य लें।
9 पानी में अदरक डाल कर उबालें। इस पानी में शहद और हल्का नींबू निचोड़ें। सुबह 20 दिन तक पिएं। कैल्शियम की आपूर्ति होगी।
10 फ्रूट्स का सेवन नियमित रूप से करें। कीवी, संतरा अवोकाडो जैसे फलों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।