हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार को लेकर क्या बोली कांग्रेस

कहा कि तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हुई हार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (18:15 IST)
Haryana Assembly Elections Results: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के नतीजों को अप्रत्याशित और लोक भावना के खिलाफ करार देते हुए मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि राज्य में तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में हरियाणा के परिणाम को स्वीकार नहीं किया जा सकता।ALSO READ: haryana election result 2024 : कांग्रेस की हार की वजह अंतरकलह, क्या बोलीं कुमारी शैलजा
 
हरियाणा का अध्याय अभी खत्म नहीं हुआ : रमेश ने यह भी कहा कि हरियाणा का अध्याय अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह से शिकायतें आई हैं और इनके बारे निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा। रमेश ने दावा किया कि हमसे जीत छीनी गई है। आज जो नतीजे आए हैं, वे जमीनी हकीकत के अनुसार नहीं हैं। यह परिणाम लोक भावना के खिलाफ है।ALSO READ: कौन है कांग्रेस का गद्दार, कैसे जाट बनाम नॉन जाट हो गई हरियाणा की लड़ाई?
 
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि हरियाणा में तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार हुई है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे अप्रत्याशित और जमीनी हकीकत से दूर हैं। खेड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है।(भाषा)ALSO READ: हरियाणा में जीती बाजी कैसे हार गई कांग्रेस, सत्ता की हैट्रिक की ओर भाजपा
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More