एक्जिट पोल में भाजपा को बड़ा झटका, क्या है हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को उम्मीद?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (10:16 IST)
Haryana elections exit Polls : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल्स में भाजपा को राज्य में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। लगभग सभी एक्जिट पोल्स हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।
 
मुख्यमंत्री सैनी ने मतदान समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है। 
 
सैनी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया। हमें पूरा भरोसा है कि हमने हरियाणा के विकास को नयी गति दी है और आठ अक्टूबर को हरियाणा में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
 
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि चुनाव के पहले के माहौल के आधार पर मैं कह रहा हूं कि एग्जिट पोल गलत होगा और भाजपा सरकार बनाएगी।
 
क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स : हरियाणा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में जिस तरह के रुझान आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू उतर रहा है। हरियाणा में में 10 साल कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो सकती है। हर सर्वे में कांग्रेस भारी नजर आ रही है।

पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस 54 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त करती दिखाई दे रही है वहीं भाजपा 27 सीटों पर सिमट सकती है। आईएनएलडी को 3 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती है। ALSO READ: Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड
 
क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्‍डा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल अब आए हैं मैंने सुबह ही बता दिया था लहर कांग्रेस के पक्ष में है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी... MLA बनेंगे और हाईक मान जो भी फैसला (मुख्यमंत्री के नाम का) करेगा वो सभी को मंजूर होगा...वो (कुमारी शैलजा) हमारी वरिष्ठ नेता हैं उनका अधिकार (मुख्यमंत्री बनने का) क्यों नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा है कि सीएम का फैसला हाईकमान करेगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अगला लेख
More