क्या कांग्रेस हरियाणा में दोहराएगी 'कर्नाटक'?

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (15:28 IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं, उसको देखकर लग रहा है कि इतिहास एक बार फिर खुद को दोहराएगा। हरियाणा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। दुष्यंत 'किंगमेकर' या फिर 'किंग' की भूमिका में भी आ सकते हैं। 
 
दुष्यंत कह भी चुके हैं कि सत्ता की चाबी उनके पास है। साथ ही अपने समर्थकों के माध्यम से दबी जुबान में उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद के लिए दावा भी ठोक दिया है। हालांकि 10 सीटों के साथ उन्हें कौन मुख्‍यमंत्री बनाएगा, यह फिलहाल तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस दुष्यंत पर दांव लगा सकती है।
 
चुनाव परिणामों के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्दर‍ सिंह हुड्‍डा कह चुके हैं कि जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा विरोधी दलों को इस आधार पर एक साथ आने की अपील की है कि राज्य की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। 
 
जानकारों की मानें तो कांग्रेस दुष्यंत चौटाला की मुख्‍यमंत्री बनने की शर्त को स्वीकार कर सकती है क्योंकि वह कभी नहीं चाहेगी कि सत्ता में भाजपा की वापसी हो। कांग्रेस ऐसा प्रयोग कर्नाटक में कर चुकी है। वहां कम सीटें होने के बावजूद जद एस के नेता एचडी कुमारस्वामी को मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए उसने समर्थन दिया था। इसका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से दूर रखना था। 
 
हालांकि यह प्रयोग बहुत लंबा नहीं चला और कुछ समय बाद कुमारस्वामी को सत्ता से बेदखल होना पड़ा और भाजपा के येदियुरप्पा फिर से राज्य के मुख्‍यमंत्री बन गए। इस बीच, दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा है कि वे अकेले कोई फैसला नहीं ले सकते। जाहिर है चौटाला अपने पत्ते अभी पूरी तरह से नहीं खोलना चाहते। परिणाम आने के बाद ही संभवत: वह तय करेंगे कि किधर जाना है। 
 
एक गणित यह भी सामने आ रहा है एनडीए के सहयोगी दल अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल दुष्यंत को भाजपा के पाले में ला सकते हैं क्योंकि बादल के संबंध न सिर्फ दुष्यंत के परदादा देवीलाल से अच्छे रहे हैं, बल्कि दादा ओमप्रकाश चौटाला से भी बहुत मधुर रहे हैं। यदि दुष्यंत मानते हैं तो भाजपा उन्हें डिप्टी सीएम का पद ऑफर कर सकती है। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि सत्ता के इस खेल में भाजपा बाजी मारती है या फिर कांग्रेस।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence: मणिपुर में स्थायी शांति को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Land for job scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू के करीबी अमित कत्याल को दी जमानत

अगला लेख
More