हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : खट्टर के 10 में 8 मंत्री चुनावी दंगल में हुए चित

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (22:52 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 8 मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए। भाजपा ने अपने 10 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन इनमें से महज 2 ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। कैबिनेट मंत्री और 5 बार विधायक रहे अनिल विज अपनी पारंपरिक सीट अंबाला छावनी से जीत गए हैं, वहीं राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बावल सीट से जीत दर्ज की है।

हारने वाले मंत्रियों में रामबिलास शर्मा (महेंद्रगढ़), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओमप्रकाश धनखड़ (बादली), कविता जैन (सोनीपत), कृष्णलाल पंवार (इसराना), मनीष कुमार ग्रोवर (रोहतक), कृष्ण कुमार बेदी (शाहबाद) और कर्ण देव कांबोज (रादौर) शामिल हैं। भाजपा ने अपने दो मंत्रियों-विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह को टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट बरकरार रखी है।

सत्तारूढ़ भाजपा के कई और प्रमुख नेताओं के सितारे गर्दिश में मिल गए जिनमें पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुभाष बराला भी शामिल हैं। वे टोहाना सीट पर जजपा के देवेन्द्र सिंह से 52,302 मतों के भारी अंतर से हार गए।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए कैथल सीट के नतीजे काफी सदमा पहुंचाने वाले रहे जहां उसके वरिष्ठ पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला भाजपा के लीलाराम से हार गए।

तीन बार विधायक रहे और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता को 1246 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा। सुरजेवाला के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले वह इसी साल की शुरुआत में जींद उपचुनाव में हार गए थे।
 
कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को भी भाजपा की निर्मल रानी से गन्नौर सीट पर पटखनी खानी पड़ी। शर्मा 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हार गए।
 
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महिन्द्रा की हार कांग्रेस के लिए एक और बड़ा सदमा साबित हुई। वे जजपा की नैना चौटाला से भादरा सीट पर 13 हजार से अधिक मतों के अंतर से हार गए।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण दलाल और आनंद सिंह डांगी भी चुनावी खेल में मात खा गए। दलाल को जहां पलवल से भाजपा के दीपक मंगला ने हराया तो वहीं डांगी जैसे दिग्गज को निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू ने महम की धरती पर धूल चटाई।

चुनाव से कुछ समय पहले ही इनेलो से पाला बदलकर आए कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा को थानेसर सीट पर भाजपा के सुभाष सुधा ने चित्त कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम में युवक की हत्‍या, पुलिस पर पथराव, 8 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात, क्‍या है फसाद की जड़?

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

ममता बोलीं, केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर ही बहुदलीय राजनयिक मिशन में वे अपने प्रतिनिधि भेजेंगी

चलती कार में आग कैसे लग सकती है? इन 6 संकेतों से पहचानें, कहीं आपकी कार खतरे में तो नहीं?

अगला लेख