Daily Horoscope
✕

हरिद्वार में स्थित है 52 शक्तिपीठों में एक मायादेवी शक्तिपीठ

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (14:36 IST)
उत्तररांचल प्रदेश में हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यहां पर पौराणिक काल के कई प्रसिद्ध और चमत्कारिक स्थान है। यहां पर माता के 3 चमत्कारिक स्थान है। पहला मायादेवी शक्तिपीठ, दूसरा चंडी देवी मंदिर और तीसरा मनसा देवी मंदिर। आओ जानते हैं मायादेवी शक्तिपीठ मंदिर के बारे में।
 
 
हरिद्वार शहर में शक्ति त्रिकोण है। इसके एक कोने पर नीलपर्वत पर स्थित भगवती देवी चंडी का प्रसिद्ध स्थान है। दूसरे पर दक्षेश्वर स्थान वाली पार्वती। कहते हैं कि यहीं पर सती योग अग्नि में भस्म हुई थीं और तीसरे पर बिल्वपर्वतवासिनी मनसादेवी विराजमान हैं। यह भी कहा जाता है कि यहां पर माता सती का मन गिरा था इसलिए यह स्थान मनसा नाम से प्रसिद्ध हुआ।
 
 
मायादेवी शक्तिपीठ :
 
1. हरिद्वार में भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में एक माया देवी का मंदिर है। 
 
2. यहां माता सती का हृदय और नाभि गिरे थे। नाभि गिरने के कारण इसे ब्रह्मांड का केंद्र भी माना जाता है।
 
3. माया देवी को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है, जिसका इतिहास 11 शताब्दी से उपलब्ध है। 
 
4. मंदिर के बगल में 'आनंद भैरव का मंदिर' भी है।
 
5. इस मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही तंत्र साधना भी की जाती है।
 
6. मायादेवी शक्तिपीठ होने के कारण ही हरिद्वार का नाम मायापुरी भी है।
 
7. प्राचीनकाल से इस मंदिर में देवी की पिंडी विराजमान है। 18वीं शताब्दी में इस मंदिर में देवी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा की गई। 
 
8. हरिद्वार की रक्षा के लिए एक शक्ति त्रिकोण है। इस त्रिकोण के दो बिंदु पर्वतों पर मां मनसा और मां चंडी देवी रक्षा कवच के रूप में विद्यमान है तो वहीं त्रिकोण का शिखर धरती की ओर है और उसी अधोमुख शिखर पर भगवती माया विराजमान हैं।
 
9. मां के इस दरबार में मां माया के अलावा मां काली और देवी कामाख्या के भी दर्शन भी किए जा सकते हैं।
 
10. माया देवी शक्तिपीठ हरिद्वार रेलवे स्टेशन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आसानी से किसी भी साधन से पहुंचा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

सभी देखें

धर्म संसार

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

अगला लेख