उत्तराखंड : कुंभ के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस करेगी साइकल का उपयोग

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (21:52 IST)
हरिद्वार। उत्तराखंड में कुंभ मेला पुलिस भीड़भाड़ वाली जगहों और संकरी गलियों तक शीघ्र पहुंचने के लिए अब जीप छोड़कर साइकल का प्रयोग करेगी।

इसके लिए कुंभ मेला पुलिस ने 23 साइकलें खरीदी हैं और 100 अन्य साइकलें उन्हें उद्योगों द्वारा दी जा रही हैं। इनका उपयोग आगामी शाही स्नान पर्वों के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा भीड़भाड़ और संकरी गलियों में सुगम आवागमन के लिए किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंभ स्नानों के दौरान आवश्यकता पड़ने पर हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते संकरी गलियों और रास्तों में आने-जाने में पुलिस को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ता है और इन्हीं समस्याओं को देखते हुए साइकल के उपयोग का निर्णय लिया गया।

कुंभ के दौरान उपयोग में लाए जाने के बाद इन साइकलों को जिलों को दे दिया जाएगा। साइकल के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए भल्ला कॉलेज मायापुर से मेला नियंत्रण भवन तक एक साइकल रैली का आयोजन भी किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

अमरनाथ की गुफा किसने खोजी और किसने शुरू की थी यात्रा, जानिए पौराणिक प्राचीन इतिहास

दही के इन आसान उपायों से मजबूत होता है शुक्र ग्रह: जानें कमजोर शुक्र के लक्षण और निवारण

वैशाख मास का महत्व और इस माह के अचूक 5 उपाय

बड़ी खबर: जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को ले उड़ा गरुड़, अनहोनी की आशंका

सभी देखें

धर्म संसार

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

यीशु के पुनरुत्थान की कहानी: ईस्टर का अर्थ और महत्व

ईसाई समुदाय में बनते हैं ईस्टर के ये पारंपरिक व्यंजन

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

ईस्टर संडे का क्या है महत्व, क्यों मनाते हैं इसे?

अगला लेख
More