13 अखाड़ों में से उदासीन संप्रदाय के 3 अखाड़े, जानिए परिचय

अनिरुद्ध जोशी
सांकेतिक चित्र
मूलत: 13 अखाड़ें हैं। हाल ही में किन्नर अखाड़े को जूना अखाड़ा में शामिल कर लिया गया है। उक्त तेरह अखाड़ों के अंतर्गत कई उप-अखाड़े माने गए हैं। शैव पंथियों के 7, वैष्णव पंथियों के 3 और उदासिन पंथियों के 3 अखाड़े हैं। तेरह अखाड़ों में से जूना अखाड़ा सबसे बड़ा है। इसके अलावा अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा एवं अटल अखाड़ा आदि सभी शैव से संबंधित है। वैष्णवों में वैरागी, उदासीन, रामादंन और निर्मल आदि अखाड़ा है। उदासीन अखाड़े का संक्षिप्त परिचय।
 
 
उदासीन का शाब्दिक अर्थ है उत्+आसीन= उत् = ऊंचा उठा हुआ अर्थात ब्रह्रा में आसीन = स्थित, समाधिस्थ। यहां प्रस्तुत है छोटे उदासीन अखाड़ें के महंतों की जानकारी। उदासीन अखाड़ा नाम से छोटा और बड़ा उदासीन अखाड़ा प्रचलित है।
 
उदासीन संप्रदाय के तीन अखाड़े :
1. श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा- कृष्णनगर, कीटगंज, प्रयाग (उत्तर प्रदेश)।
1. श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन- कनखल, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
3. श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा- कनखल, हरिद्वार (उत्तराखंड)।
 
छोटा उदासीन अखाड़ा..
 
1- श्रीपंचयती उदासीन अखाड़ा : इसका मठ कृष्णा नगर कीदगंज, इलाहाबाद में स्थित है।
 
2- श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन : इसका मठ श्रीपंचायती अखाड़ा, नया उदासीन, कंखाल हरिद्वार में स्थित है। दूसरा मठ श्रीपंचयती अखाड़ा, नया उदासीन, 286 मुत्थीगंज, इलहाबाद में स्थित है।
 
3- श्रीनिर्मल पचंयती अखाड़ा : इसका मठ सतीगत रोड, कंखाल, हरिद्वारा, उत्तराखंड में स्थित है।
 
उल्लेखनीय है कि बड़ा उदासी संप्रदाय सिख-साधुओं का एक सम्प्रदाय है जिसकी कुछ शिक्षाएं सिख पंथ से लीं गयीं हैं। इसके संस्थापक गुरु नानक के पुत्र श्रीचन्द (1494–1643) थे। सनातन धर्म को मानने वाले इन संप्रदाय के लोग पंचतत्व की पूजा करते हैं और गुरु हरगोविंद के पुत्र बाबा गुरांदित्ता ने इस सम्प्रदाय के संगठन एवं विकास में भरपूर सहयोग दिया।

उल्लेखनीय है कि सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देवी जी अपने चार साथी मरदाना, लहना, बाला और रामदास के साथ तीर्थयात्रा पर निकल पड़े। ये चारों ओर घूमकर उपदेश देने लगे। कहते हैं कि 1500 से 1524 तक इन्होंने 5 यात्रा चक्र पूरे किए, जिनमें भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब के मुख्य मुख्य स्थानों का भ्रमण किया। इन यात्राओं को पंजाबी में "उदासियां" कहा जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कृष्ण के जीवन से सीखें ये 10 मैनेजमेंट मंत्र, ज़िन्दगी बनेगी आदर्श और आसान

Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज 2024 मुहूर्त टाइम, व्रत, अनुष्‍ठान विधि

krishna janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कैसे करें भगवान कृष्ण का ध्यान, जानें पूजा विधि एवं मंत्र

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024 पर क्या है निशीथ पूजा का मुहूर्त?

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope 2024: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें (26 अगस्त से 1 सितंबर तक)

साप्ताहिक पंचांग 2024: 26 अगस्त से 01 सितंबर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त (weekly muhurat)

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि का दैनिक भविष्यफल, जानें 25 अगस्त के दिन किसे होगा धनलाभ

Radha ji ke Naam: राधा रानी के भक्ति भरे इन प्यारे नामों पर रखें अपनी बिटिया का नाम, उज्ज्वल होगा भविष्य

25 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More