Hanuman Chalisa

Guru purnima 2024: गुरु पूर्णिमा, जानें प्राचीन भारत के 10 महान गुरुओं के बारे में

WD Feature Desk
रविवार, 21 जुलाई 2024 (07:02 IST)
Pauranik kal ke 10 guru: 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महर्षि वेद व्यासजी का जन्म हुआ था इसीलिए यह पर्व मनाते हैं। इस देश में प्राचीन काल से ही गुरु और शिष्य की परंपरा चली आ रही है। गुरु और शिक्षक में अंतर होता है। गुरु दीक्षा देता है और शिक्षा शिक्षा देता है। गुरु विद्याओं का ज्ञान देता है तो शिक्षक कलाओं का ज्ञान देता है। भारत की गुरुकुल परंपरा के 10 महान गुरुओं के बारे में जानें।ALSO READ: अपने भीतर बैठे ज्ञानी और गुरु के साथ अभेद्य सम्बन्ध को जानना ही गुरु पूर्णिमा
 
1. देवताओं के गुरु : सभी देवताओं के गुरु का नाम बृहस्पति हैं। बृहस्पति से पूर्व अंगिरा ऋषि देवताओं के गुरु थे। हर देवता किसी न किसी का गुरु रहा है। 
 
2. असुरों के गुरु : सभी असुरों के गुरु का नाम शुक्राचार्य हैं। शुक्राचार्य से पूर्व महर्षि भृगु असुरों के गुरु थे। कई महान असुर हुए हैं जो किसी न किसी के गुरु रहे हैं।
 
3. भगवान परशुराम के गुरु : भगवान परशुराम के गुरु स्वयं भगवान शिव और भगवान दत्तात्रेय थे।
 
4. भगवान राम के गुरु : भगवान राम के गुरु ऋषि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि और विश्वामित्र थे।
 
5. भगवान श्रीकृष्‍ण के गुरु: भगवान श्रीकृष्‍ण के गुरु थे गर्ग मुनि, सांदीपनि और वेद व्यास ऋषि।
 
6. एकलव्य, कौरव और पांडवों के गुरु : एकलव्य, कौरव और पांडवों के गुरु द्रोण थे।
 
7. भगवान बुद्ध के गुरु : गुरु विश्वामित्र, अलारा, कलम, उद्दाका रामापुत्त आदि बुद्ध के गुरु थे।
 
8. आचार्य चाणक्य के गुरु : चाणक्य के गुरु उनके पिता चणक थे। महान सम्राट चंद्रगुप्त के गुरु आचार्य चाणक्य थे।
 
9. आदिशंकराचार्य और लाहड़ी महाशय के गुरु : ऐसा कहा जाता है कि महावतार बाबा ने आदिशंकराचार्य को क्रिया योग की शिक्षा दी थी और बाद में उन्होंने संत कबीर को भी दीक्षा दी थी। इसके बाद प्रसिद्ध संत लाहिड़ी महाशय को उनका शिष्य बताया जाता है। इसका जिक्र लाहिड़ी महाशय के शिष्य स्वामी युत्तेश्वर गिरि के शिष्य परमहंस योगानंद ने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगी' (योगी की आत्मकथा, 1946) में किया है। हालांकि ज्ञात रूप से आदि शंकराजार्य के गुरु आचार्य गोविन्द भगवत्पाद थे।
 
10. गुरु गोरखनाथ के गुरु : नवनाथों के महान गुरु गोरखनाथ के गुरु मत्स्येन्द्रनाथ (मछंदरनाथ) थे जिन्हें 84 सिद्धों का गुरु माना जाता है।
ALSO READ: Guru purnima 2024 : गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को क्या गिफ्ट देना चाहिए?
ALSO READ: Guru purnima 2024 : गुरु पूर्णिमा पर किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख