Hanuman Chalisa

Guru Poornima : करियर में आ रही है रुकावट तो ऐसे करें गुरु पूर्णिमा पर पूजन

WD Feature Desk
बुधवार, 26 जून 2024 (16:34 IST)
Highlights 
 
* वर्ष 2024 गुरु पूर्णिमा का पर्व कब है। 
* गुरु पूर्णिमा पर्व का पूजन कैसे करें।  
* करियर में सफलता के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए। 

ALSO READ: Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा का खास मुहूर्त

Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा का त्योहार संत-गुरु, अध्यात्म और शिक्षकों के लिए समर्पित एक भारतीय पर्व  है। यह दिन पारंपरिक रूप से गुरुओं के प्रति, संतों का सानिध्य, अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, जीवनयापन का सही तरीका प्राप्त करने तथा शिक्षकों को सम्मान देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई, दिन रविवार को मनाया जाएगा।

आइए जानते हैं गुरु पूजन के बारे में.... 
 
-  गुरु पूर्णिमा पर्व के दिन प्रातःकाल घर की साफ-सफाई करके नित्य कर्म तथा स्नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। 
 
-  फिर घर के किसी पवित्र स्थान पर पटिए रखकर उस पर सफेद वस्त्र बिछाए और उस पर 12-12 रेखाएं बनाकर व्यास-पीठ बनाएं।
 
-  तत्पश्चात मंत्र- 'गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये' बोलते हुए पूजा का संकल्प लें।
 
-  अब दसों दिशाओं में अक्षत (चावल) छोड़ें।
 
-  फिर व्यासजी, ब्रह्माजी, शुकदेवजी और शंकराचार्यजी के नाम, मंत्र से पूजा का आवाहन करें।
 
-  तत्पश्चात अपने गुरु अथवा उनके चित्र की पूजा करके उन्हें दान-दक्षिणा दें।
 
-  मान्यतानुसार हर आशीर्वाद में सबसे अधिक पवित्र और शीघ्र फलदायी गुरु का आशीर्वाद माना गया हैं। अतः इस तरह गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु पूजन करने से करियर में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही जीवन में आ रही हर बाधा दूर होती हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: चातुर्मास में इस बार करें ये खास 4 काम तो जीवनभर का मिट जाएगा संताप

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

Eid-ul-Azha 2026: ईद उल अजहा का इतिहास और मुख्य संदेश

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

अगला लेख