Hanuman Chalisa

23 July 2021 को कब से है पूर्णिमा तिथि, पढ़ें पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Webdunia
इस वर्ष 23 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान तथा दान-पुण्य करने का महत्व बताया गया है। यह पर्व महर्षि वेद व्यास के सम्मान में मनाया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 23 जुलाई 2021 को प्रात: 10.45 मिनट से प्रारंभ होकर 24 जुलाई को प्रात: 08.08 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई, शनिवार को मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन ही उदया तिथि है। धार्मिक शास्त्र और परंपरा के अनुसार में कोई भी उत्सव सूर्य निकलने के साथ होने वाली तिथि को मनाए जाने का विधान है।  
 
गुरु पूर्णिमा पर शुभ योग का संयोग- 
 
इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर विष्कुंभ योग सुबह 06.12 मिनट तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष में विष्कुंभ योग को शुभ योगों में नहीं गिना जाता है, लेकिन प्रीति और आयुष्मान योग का एक साथ बनना बहुत शुभ माना जाता है। इस बार प्रीति योग 25 जुलाई को सुबह 03.16 मिनट तक और इसके बाद आयुष्मान योग लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में प्रीति और आयुष्मान योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। 
 
गुरु पूर्णिमा का शुभ समय मुहूर्त- 
 
अमृत काल- सुबह 01:00 बजे से सुबह 02:26 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- अलसुबह 04:10 मिनट से 04:58 मिनट तक। 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 मिनट से 12:56 मिनट तक रहेगा।

शनिवार के खास योग- 
हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जुलाई, शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12.40 मिनट से आरंभ होगा और  इस योग का समापन 25 जुलाई को प्रात: 05.39 मिनट होगा। 
 
आज सूर्योदयकालीन तिथि चतुर्दशी की रहेगी और राहुकाल का समय प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा। 

ALSO READ: आज गुरु पूर्णिमा है, जानिए विशेष सामग्री

ALSO READ: आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन क्या करें, क्या न करें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भाद्रपद मास का महत्व और पौराणिक कथा

लव-कुश जयंती 2026: प्रभु श्रीराम के जुड़वा पुत्र लव-कुश के बारे में जानें 5 खास बातें

अगला लेख