dharma sangrah

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

WD Feature Desk
शनिवार, 28 जून 2025 (13:15 IST)
guru purnima kab hai 2025: प्राचीन भारत में गुरु शिष्य परंपरा रही है इसी के चलते आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु पूजन किया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा या के नाम से भी जाना जाता है। इसे वेद व्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इसीलिए परंपरागत रूप से इस दिन महर्षि वेद व्यास की पूजा होती है। इस बार गुरु पूर्णिमा का यह पर्व 10 जुलाई 2025 गुरुवार को मनाया जाएगा। 
 
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 10 जुलाई 2025 को 01:36 AM से। 
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 11 जुलाई 2025 को 02:06 AM  तक।
 
पूजा का शुभ मुहूर्त:
सुबह: 04:10 से 05:31 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 तक।
शाम: 07:21 से 08:23 तक।
 
गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि:- 
स्नान से निवृत्त होकर सबसे पहले पूजा स्थल को शुद्ध करें।
पूजा स्थल पर एक बड़ा पाट लगाएं। 
पाट के ऊपर श्वेत वस्त्र पर चावल की ढेरी लगाकर उस पर कलश-नारियल रख दें। 
उत्तराभिमुख होकर सामने शिवजी का चित्र रख दें। 
शिवजी को गुरु मानकर निम्न मंत्र पढ़कर श्रीगुरुदेव का आवाहन करें-
'ॐ वेदादि गुरुदेवाय विद्महे, परम गुरुवे धीमहि, तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।।'
हे गुरुदेव! मैं आपका आह्वान करता हूं। 
फिर यथाशक्ति पूजन करें, नैवेद्यादि आरती करें तथा 'ॐ गुं गुरुभ्यो नम: मंत्र' की 11, 21, 51 या 108 माला करें।
यदि किसी विशेष साधना को करना चाहते हैं, तो उनकी आज्ञा गुरु से मानसिक रूप से लेकर की जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

कामिका एकादशी 2026: व्रत कब रखा जाएगा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और महत्व

अगला लेख