Hanuman Chalisa

गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के काम में तेजी, कालूपुर ओवरब्रिज 4 दिनों तक रात में रहेगा बंद

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
गुरुवार, 21 मई 2026 (16:59 IST)
Bullet Train Project : अहमदाबाद में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का काम अब और तेज हो गया है। साबरमती से वटवा तक के रूट पर सेगमेंट लगाने का काम दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इन्फ्राकॉन कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कालूपुर ब्रिज (मनुभाई परमार ओवरब्रिज) पर विशेष सेगमेंट चढ़ाने का काम किया जाना है, जिसके कारण अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन जारी किया है।
 
ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 मई (शुक्रवार) से 25 मई (सोमवार) तक रोजाना रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यह काम किया जाएगा। इस समय के दौरान कालूपुर सर्कल ब्रिज के छोर से कालूपुर ब्रिज पर स्थित छोटे सर्कल तक का लगभग 500 मीटर का रास्ता यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
ALSO READ: गुजरात टूरिज्म में रोजगार का सुनहरा मौका, निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का प्रारंभ
हालांकि राहत की बात यह है कि नरोडा जीसीएस (GCS) अस्पताल रोड की तरफ से सरसपुर और गोमतीपुर आने-जाने के लिए वाहन चालक कालूपुर ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। रात के समय बंद रहने वाले इस मार्ग के बदले नरोडा और सरसपुर से कालूपुर सर्कल जाने वाले वाहन चालक सरसपुर सर्कल से नूतन मिल रोड, डॉ. आंबेडकर फ्लाईओवर, सिविल अस्पताल और बाबू जगजीवनराम ब्रिज होते हुए ईदगाह रोड का उपयोग कर सकते हैं।
<

કાલુપુર બ્રિજ બાબતે પ્રેસનોટ #ahmedabadtrafficpolice #ahmedabadpolice #kalupur #bridge pic.twitter.com/Z4qrH9u356

— AHMEDABAD TRAFFIC POLICE (@PoliceAhmedabad) May 20, 2026 >
वहीं रखियाल और गोमतीपुर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गुरुद्वारा रोड, चारतोड़ा कब्रिस्तान, मुर्गा सर्कल और अनुपम ब्रिज होते हुए सारंगपुर सर्कल की तरफ से कालूपुर जा सकेगा। दूसरी ओर रिलीफ रोड और दिल्ली दरवाजा से नरोडा या सरसपुर जाने वाले वाहन चालक कालूपुर सर्कल से फ्रूट मार्केट, पांचकुवा, बाबू जगजीवनराम ब्रिज और असरवा सिविल रोड होकर आवाजाही कर सकेंगे।
ALSO READ: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रवास पर कड़े प्रतिबंध
इसके अलावा आस्टोडिया और रायपुर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कागड़ापीठ, वाणिज्य भवन और अनुपम ब्रिज के रास्ते रखियाल की तरफ जा सकेगा। बुलेट ट्रेन के काम की वजह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए नागरिकों से पहले से योजना बनाकर यात्रा करने की अपील की गई है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख