Hanuman Chalisa

सूरत को 920 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने किया प्रोजेक्ट का लोकार्पण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 मार्च 2026 (14:08 IST)
Surat gets development works worth Rs 920 crore: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के हाथों 166 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 'डुमस सी-फेस डेवलपमेंट' प्रोजेक्ट के पहले चरण का लोकार्पण किया गया है। फेज-1 में आधुनिक वॉक-वे, बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग और लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में सूरत को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई और 'वर्ल्ड क्लास' पहचान दिलाएगा।

सूरत को 920 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

डुमस सी-फेस के साथ ही सूरत शहर को कुल 920 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स की सौगात मिली है, जिसमें 673.12 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 247.80 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रांदेर में 271.63 करोड़ रुपए की लागत से 160 MLD क्षमता का अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू किया गया है।

आवास योजना, कम्युनिटी हॉल और ग्रीन एनर्जी

गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भेस्तान और पालनपुर-भेसाण में 55 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने आधुनिक आवासों के साथ-साथ लिंबायत और गोपीपुरा में नए कम्युनिटी हॉल जनता को समर्पित किए गए हैं। पर्यावरण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सूरत नगर निगम द्वारा 56 करोड़ रुपए की लागत से 6.3 मेगावाट क्षमता का नया 'विंड पॉवर प्लांट' भी चालू किया गया है।

आगामी योजनाएं और गणमान्य व्यक्तियों का संदेश

शहरी विकास को और गति देने के लिए सरथाणा क्षेत्र में वेजिटेबल मार्केट और महाराणा प्रताप गार्डन का पुनर्विकास किया जाएगा, साथ ही ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर के नीचे रैंप बनाने का कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नागरिकों से इस नई विरासत को स्वच्छ रखने की अपील की, जबकि मेयर दक्षेश मवाणी ने इस प्रोजेक्ट को स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार बढ़ाने वाला बताया।
Edited by: vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, नाराज भारत ने लिया बड़ा एक्शन

आगरा के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, वीडियो वायरल; श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

भारत में इंजीनियर बनने का सपना फीका क्यों पड़ रहा है?

योगी के नेतृत्व में सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

आंध्र प्रदेश में कोरोना से 2 मौतें, 8 नए मरीज मिले; किस वैरिएंट से फैला संक्रमण?

अगला लेख