Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच

Advertiesment
Income Certificate Online in Gujarat
Gujarat Income Certificate Online : गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और पूरी तरह से डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। आवेदकों को आय के प्रमाण के लिए केवल सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।
 
अब आवेदकों को आय के प्रमाण के लिए लंबी प्रक्रिया के बजाय अपनी आय के संबंध में 'सेल्फ डिक्लेरेशन' (स्व-घोषणा) देनी होगी। हालांकि, प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।
 
नई व्यवस्था के तहत अब प्रमाण पत्र पर QR कोड और डिजिटल साइन्ड ई-सील होगी। इस तकनीक के उपयोग से प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच आसानी से की जा सकेगी और फर्जी दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
 
आवेदन प्रक्रिया को और गति देने के लिए SSO (सिंगल साइन-ऑन) सिस्टम लागू किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक एक ही स्थान से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें बार-बार विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति (Status) को भी ट्रैक कर सकेंगे, जिससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पीएम मोदी आज एआई समिट का उद्घाटन करेंगे