ramcharitmanas
✕

गुजरात बजट : गांधीनगर में बनेगी देश की सबसे बड़ी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी', डिजिटल सुविधाओं से होगी लैस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (13:19 IST)
Gujarat Budget 2026-27 : गुजरात विधानसभा में वित्तमंत्री कनु देसाई ने लगातार पांचवीं बार ऐतिहासिक बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 4,08,053 करोड़ रुपए रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों और पाठकों के लिए गांधीनगर में 100 करोड़ रुपए की लागत से देश की सबसे बड़ी और आधुनिक 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी' स्थापित करने की घोषणा की गई है, जो पूरी तरह से डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी।

गुजरात विधानसभा में वित्तमंत्री कनु देसाई ने लगातार पांचवीं बार ऐतिहासिक बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत इस बजट का कुल आकार 4,08,053 करोड़ रुपए रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है। यह बजट 974 करोड़ रुपए के अधिशेष (Surplus) वाला बजट है।
ALSO READ: Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें
भारत की जीडीपी में गुजरात का योगदान 8.2 प्रतिशत है, साथ ही प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 60 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। राज्य के शिक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए बजट में सबसे अधिक 63,184 करोड़ रुपए का भारी प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों और पाठकों के लिए गांधीनगर में 100 करोड़ रुपए की लागत से देश की सबसे बड़ी और आधुनिक 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी' स्थापित करने की घोषणा की गई है, जो पूरी तरह से डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी।
ALSO READ: गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इस बजट में बड़ी खुशखबरी दी गई है। विभिन्न विभागों में कुल 4,500 नए पद सृजित करने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से आने वाले समय में बड़ी भर्तियों की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिससे रोजगार के अवसरों में बड़ा उछाल आएगा।
 
प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राजस्व कार्यालयों में 1,546 नए पद बनाए जाएंगे। इसके अलावा, गृह विभाग के लिए 1,265 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसका उपयोग राज्य की सुरक्षा और प्रबंधन को अधिक आधुनिक बनाने के लिए किया जाएगा।
ALSO READ: गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचम; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख
आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। 'भगवान बिरसा मुंडा लाइब्रेरी योजना' के तहत इस वर्ष 15 नए तालुकों में लाइब्रेरी शुरू की जाएंगी, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को भी पढ़ाई के लिए उत्तम सुविधाएं मिल सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख