Hanuman Chalisa

राहुल बोले, प्रधानमंत्री के भाषणों में विकास गुम क्यों है...

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (14:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला  तेज करते हुए सवाल किया कि गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाषणों में विकास का  उल्लेख क्यों नहीं किया जा रहा है? 
 
राहुल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के रिपोर्ट कार्ड के बारे में प्रधानमंत्री मोदी से जो 10  सवाल पूछे थे, उनमें से एक का भी जवाब नहीं आया है जबकि भाजपा 22 साल से सत्ता  में है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में 22 सालों से भाजपा की सरकार है। मैं केवल इतना  पूछूंगा- क्या कारण है कि इस बार प्रधानमंत्रीजी के भाषणों में विकास गुम है? मैंने गुजरात  के रिपोर्ट कार्ड से 10 सवाल पूछे, उनका भी जवाब नहीं। पहले चरण का प्रचार खत्म होने  तक घोषणा पत्र नहीं।
 
गुजरात विधानसभा के लिए शनिवार को पहले चरण का मतदान है। राहुल ने ट्वीट कर  पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने एक  अन्य ट्वीट में कहा कि मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। गुजरात  चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनंदन। गुजरात  की जनता से अपील है कि वह भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल  बनाए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

अगला लेख