Daily Horoscope
✕

मोदी बोले, इंदिरा गांधी मुंह पर रुमाल रखकर आई थीं मोरबी

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2017 (14:24 IST)
मोरबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जनसंघ और भाजपा मोरबी के लोगों के साथ हर स्थिति में खड़ी रही लेकिन कांग्रेस और उसके नेताओं के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। एक बार इंदिरा गांधी मोरबी आई थीं तो उनके मुंह पर रुमाल था।
 
जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि देश को लूटने वाले डकैतों के बारे में ही सोच सकते हैं। मोदी ने अपने गृह राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कांग्रेस पर छोटी-छोटी योजनाओं मसलन हैंड पम्प देने की योजना को लेकर भी श्रेय लेने और राजनीतिक फायदा हासिल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार लोगों के फायदे के लिए नर्मदा परियोजना जैसी प्रमुख परियोजनाएं लेकर आई।
 
प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र के मोरबी जिले में एक रैली में कहा कि देश को लूटने वाले डकैतों के बारे में ही सोच सकते हैं। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होगा। चुनाव नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। मोरबी में पहले चरण के तहत चुनाव होगा।
 
इससे पहले राहुल ने हिंदी फिल्म ‘शोले’ के खलनायक को याद करते हुए वस्तु एवं सेवा कर को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार दिया था।
 
मोदी ने विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, 'कांग्रेस का विकास का मॉडल हैंडपंप देने का है। भाजपा के लिए यह साउनी योजना (सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए नर्मदा जल परियोजना) है जिसके तहत हम विशाल पाइप लाइनों के जरिये सौराष्ट्र के बांध भरेंगे।' उन्होंने सोमवार को गुजरात में एक के बाद एक चार रैलियां कर भाजपा के अभियान में नई गति दी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख