Hanuman Chalisa

ना ना करते स्वीकार ही ली हार्दिक ने सुरक्षा

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (14:19 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उच्च   पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और गुप्तचर अधिकारियों के कहने के बाद वाई श्रेणी की सुरक्षा लेना स्वीकार कर  लिया है।
 
यह सुरक्षा देने के निर्णय के एक दिन बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टीम ने आज अहमदाबाद के शीलज स्थित उनके  आवास का सर्वे किया। हार्दिक ने बाद में कहा कि पहले उन्होंने राज्य सरकार की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था पर  बाद में उन्हें आईएएस/आईपीएस और आईबी के उच्च अधिकारियों ने इस बारे में समझाया और उन्होंने इसे स्वीकार कर  लिया है। शनिवार को उनके घर का सर्वे किया गया और रविवार या सोमवार से यह सुरक्षा व्यवस्था लागू हो जाएगी। 
 
समझा जाता है कि यह अथवा ऐसी ही एक टीम उनके वीरमगाम स्थित पैतृक निवास तथा अन्य संबंधित स्थानों आदि  का भी दौरा कर सकती है। यह सुरक्षा सर्वे कर संबंधित जरूरतों के बारे में रिपोर्ट संबंधित प्राधिकारी को देगी और उसके  हिसाब से उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। 
 
ज्ञातव्य है कि हार्दिक साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों का एक दल तैनात रहेगा। राज्य सरकार की ओर से एक  पुलिसकर्मी की सुरक्षा को सरकार की ओर से जासूसी का प्रयास करार देते हुए इसे ठुकरा देने वाले पास नेता की जान  को खतरे के बारे में केंद्रीय गुप्तचर ब्यूरो की कथित रिपोर्ट के बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला हुआ है  और हार्दिक ने भी कथित तौर पर इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में जल्द ही औपचारिकता पूरी की जा सकती है और उसके बाद केंद्रीय औद्योगिक  सुरक्षा बल के 11 जवान और एक अधिकारी उनके साथ तैनात रहेंगे। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा का विधानसभा चुनाव  के दौरान खुलेआम विरोध कर रहे हार्दिक ने कांग्रेस को परोक्ष समर्थन देने की बात हाल ही में की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

अगला लेख