Festival Posters

गुजरात चुनाव : यहां जो जीता, वो ही बनाएगा सरकार...

Webdunia
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुजरात के वलसाड का चुनावी इतिहास ही कुछ ऐसा है कि यहां ‍से अब तक जो भी उम्मीदवार जीता, सरकार उसके दल की ही बनी। 1975 से लेकर अब तक का रिकॉर्ड तो इसी ओर इशारा करता है। 
 
वलसाड सीट पर पहले चरण में 9 दिसंबर को चुनाव होना है। भाजपा ने इस सीट पर जहां वर्तमान विधायक भरत भाई पटेल को उतारा है तो कांग्रेस ने नरेंद्र टंडेल को उम्मीदवार बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि कांग्रेस राज्य के साथ ही इस सीट पर भी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही, लेकिन भरत पटेल को काफी मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। पिछले चुनाव में पटेल ने कांग्रेस के धर्मेश पटेल को 36 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 
 
वलसाड के विधानसभा के पिछले 42 साल के इतिहास पर नजर डालें तो आंकड़े इसी ओर संकेत देते हैं, यहां से जो भी प्रत्याशी जीता, राज्य में सरकार उसकी ही पार्टी की बनी। 1975 में यहां से एनसीओ (कांग्रेस) के केशवभाई रत्नाजी पटेल ने चुनाव जीता था, तब राज्य में एनसीओ और बीजेएस की गठबंधन सरकार बनी थी। 1980 और 85 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: दौलत देसाई और बरजोरजी पारडीवाला चुनाव जीते थे और दोनों ही बार कांग्रेस की सरकार बनी। 
 
वर्ष 1990 में यहां से दौलतभाई देसाई विजयी रहे और राज्य में भाजपा जनता दल की सरकार बनी। उस समय जनता दल को 70 और भाजपा को 67 सीटें मिली थीं। कांग्रेस मात्र 33 पर सिमट गई थी। 1995 से 2007 तक वलसाड से दौलत भाई देसाई लगातार चुनाव जीतते रहे और राज्य में भाजपा की सरकार बनती आ रही है।
 
वर्ष 2012 यानी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भरत भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया और वे यहां से चुनाव जीते और सरकार भी भाजपा की बनी। इस बार भी भाजपा ने भरत पटेल पर ही दांव लगाया है। यह सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा या फिर 42 साल पुराना इतिहास बदल जाएगा, यह 18 दिसंबर को पता लग ही जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख