Publish Date: Sat, 18 Nov 2017 (10:05 IST)
Updated Date: Sat, 18 Nov 2017 (10:30 IST)
वडोदरा। भाजपा द्वारा शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी में बवाल मच गया। टिकट वितरण से नाराज 150 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल वडोदरा के पादरा में भाजपा ने दिनेशभाई पटेल को टिकट दिया है। विरोधियों ने पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस सीट से किसी क्षत्रिय उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए।
बताया जा रहा है कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण को लेकर नेताओं ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को अपने इस्तीफे तक सौंप दिए। इसके बाद नाराज पार्टी नेताओं को मनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोर्चा संभालना पड़ा।