शत्रुघ्न सिन्हा ने की प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की तारीफ

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (20:07 IST)
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की आलोचना करते रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।
         
बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद सिन्हा ने गुजरात और हिमाचल चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री अरुण जेटली और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी बधाई दी है। सिन्हा ने ट्वीट किया, अथक, ईमानदार, ऊर्जावान और जादुई प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। गुचरात और हिमाचल प्रदेश की बड़ी जीत के लिए महान रणनीतिकार व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई।
      
नड्डा और हमीरपुर से पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए सिन्हा ने उम्मीद जताई कि इन नेताओं के अथक प्रयासों का लाभ इन्हें मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन सफलता के लिए हमारी उभरती युवा ब्रिगेड जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को भी बधाई। उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए उन्हें उचित स्थान मिलेगा।
       
सिन्हा ने इसके साथ ही गुजरात के करिश्माई नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकुर को भी बधाई दी है। सिन्हा ने बिहार में पार्टी की हार के लिए नेतृत्व की आलोचना की थी और वह नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर भी मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More