Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 12 June 2025
webdunia

इस बार गुजरात विधानसभा पहुंचीं 13 महिलाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gujarat assembly
, बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (00:13 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में कम महिलाओं को मुकाबले में उतारा और नई विधानसभा में उनकी संख्या घट गई है।
 
इस बार 13 महिलाएं- भाजपा से नौ और कांग्रेस से चार, विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं जबकि 2012 में 16 महिलाएं चुनी गई थीं। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में क्रमश: 12 और 10 महिलाओं को उतारा था।
 
वर्ष 2012 के चुनाव में दोनों मुख्य दलों ने 33 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने 19 को और कांग्रेस ने 14 को चुनावी मुकाबले में उतारा था। विजेताओं में 12 भाजपा से और चार कांग्रेस से थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात के नए विधायकों में 26% पर आपराधिक मामले, 77% करोड़पति