भाजपा सांसद का दावा, गुजरात में हार रही है पार्टी

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (07:36 IST)
पुणे। ज्यादातर एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत हासिल करने की संभावना जताए जाने के बीच पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय काकड़े ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं जीतेगी।
 
काकड़े ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत को भूल जाइए, पार्टी को सरकार बनाने तक के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी पार्टी ने राज्य में सत्ता कायम रखी तो भी यह सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी के चलते होगी।
 
काकड़े ने दावा किया कि उनकी टीम ने गुजरात में एक सर्वेक्षण किया है और उनका दावा सर्वेक्षण के नतीजों पर आधारित है। मैंने छह लोगों की एक टीम गुजरात भेजी थी। वे ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में गए जहां वे लोग किसानों, चालकों, वेटरों और श्रमिकों से मिले। उनके सर्वेक्षण के आधार पर और खुद के अवलोकन से मुझे लगता है कि भाजपा को गुजरात में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।
 
काकड़े ने अपने अनुमान के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ नकारात्मक भावना की भाजपा को कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पिछली कुछ रैलियों में पार्टी नेताओं ने विकास पर एक शब्द नहीं बोला। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More