khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल पर बड़ा हमला, रावण भी था जनेऊधारी ब्राह्मण...

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। अशोक शुक्ला नामक भाजपा के एक नेता ने ट्‍वीट कर राहुल पर कटाक्ष किया कि जनेऊधारी ब्राह्मण तो रावण भी था और सबसे बड़ा शिवभक्त भी।
 
शुक्ला ने लिखा है कि बात कर्मों की हो रही है। कर्म अच्छे ना हों तो रावण का अंत भी बुरा ही होता है। फिर गांधी परिवार की क्या बिसात। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर विवाद सामने आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने राहुल का पुराना ‍फोटो दिखा दिया था, जिसमें वह जनेऊ पहने दिख रहे थे। साथ ही गुजरात दौरे में मंदिरों के दर्शन कर रहे राहुल गांधी एक बार कहा था कि मैं शिवभक्त हूं। 
 
webdunia
हालांकि इस ट्‍वीट की आलोचना भी काफी हुई है, साथ ही समर्थन मिला है। दुर्गेश त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि भाजपा की इतनी चापलूसी मत करो कि ब्राह्मणों को गाली देने लगो। वहीं उत्तम कुमार ने कहा कि राहुल का संस्कारी जीवन चुनाव के ही समय दिखाई देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रदूषण से यातायात पुलिस परेशान, डॉक्टरों ने दी यह सलाह...