Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नरेन्द्र मोदी बोले, सोनिया को गुजरात की जानकारी नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी बोले, सोनिया को गुजरात की जानकारी नहीं
राजकोट , गुरुवार, 6 दिसंबर 2012 (08:22 IST)
FILE
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को गुजरात के बारे में जानकारी नहीं है और उन्हें बिना तैयारी के गुजरात नहीं आना चाहिए।

मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को गुजरात के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने राजकोट में एक रैली के दौरन बोलते हुए गलती कर दी थी।

सोनिया ने कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य सब्सिडी दरों पर लोगों को तीन अतिरिक्त सिलेंडर दे रहे हैं जबकि गुजरात में ऐसा नहीं किया जा रहा।

मोदी ने जवाब दिया कि गुजरात पहला राज्य है जहां पाइपलाइन से रसोई गैस मुहैया कराई जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi