Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा विधायक विल्फ्रेड ने गोवा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, पार्टी छोड़ी

Advertiesment
BJP MLA Wilfred
पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

 
वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने पत्रकारों से कहा कि मैंने आगामी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने के लिए राज्य विधानसभा के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही भाजपा को चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैंने पार्टी से कहा था कि मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लडूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में क्या एक बार फिर मंडल बनाम कमंडल की राजनीति लौट रही है