Publish Date: Sat, 04 Feb 2017 (07:54 IST)
Updated Date: Sat, 04 Feb 2017 (07:57 IST)
पणजी। गोवा में चुनाव से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी और अगली सरकार अपने दम पर बनाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी गोवा में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी। हम अगली सरकार बनाएंगे। लोग राज्य में विकास और आधारभूत परियोजनाएं जारी रखने के लिए वोट देंगे। तटीय राज्य में आज 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना 11 मार्च को होगी। (भाषा)