Publish Date: Thu, 09 Mar 2017 (19:18 IST)
Updated Date: Fri, 10 Mar 2017 (11:34 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की सत्ता वाले गोवा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के कांटे का मुकाबला दिख रहा है।
इंडिया टीवी- सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 15 से 21 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस 12-18 सीटें जीत सकती हैं। आम आदमी पार्टी यहां अधिकतम 4 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माय इंडिया के अनुसार भाजपा 18 से 22 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं। यहां आम आदमी पार्टी को अधिकतम 2 सीटें मिल सकती हैं।