sawan somwar

गोवा में भाजपा को मिले कांग्रेस से ज्यादा वोट, लेकिन...

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2017 (12:34 IST)
पणजी। भाजपा गोवा में भले ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नहीं उभर पाई लेकिन उसने कुल मतों में से सर्वाधिक 32.5 फीसदी मत प्रतिशत हासिल किया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे ज्यादा 17 सीटें हासिल की लेकिन वह कुल मतों के 28.4 फीसदी मत हासिल कर पाई।
 
भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की और वह पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 8 सीट दूर रह गई। आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने 3 सीटें जीतीं और उसे कुल मतों का 11.3 फीसदी हासिल हुआ। 1.2 फीसदी लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।
 
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने यहां कहा कि जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें से नोटा का सर्वाधिक मत प्रतिशत गोवा में रहा। आम आदमी पार्टी का गोवा में खाता नहीं खुल सका लेकिन उसके कुल मतों का 6.3 प्रतिशत मिला जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को 11.1 फीसदी मत मिले।
 
3 सीटें हासिल करने वाली गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 3.5 प्रतिशत मत और 1 सीट जीतने वाली राकांपा को कुल मतों के 2.3 प्रतिशत मत मिले। सुभाष वेलिंगकर के नेतृत्व में गोवा सुरक्षा मंच को 1.2 प्रतिशत, यूनाइटेड गोअन्स पार्टी को 1 प्रतिशत और गोवा सुराज पार्टी को 0.6 प्रतिशत मत मिले। गोवा विकास पार्टी को 0.6 प्रतिशत मत मिला। गोवा सुरक्षा मंच, यूनाइटेड गोअन्स पार्टी और गोवा सुराज पार्टी का खाता नहीं खुल पाया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख