एमएस धोनी : जुनून ने दिलाई सफलता

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2011 (12:23 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के लिए मिसाल हैं कि ‍अगर ‍‍मन में ठान लिया जए और जी तोड़ मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं।

FILE
धोनी ने पिछड़े कहे जाने वाले राज्य झारखंड के रांची शहर से अपनी शुरुआत की और देखते ही देखे वे पूरी दुनिया में छा गए। आज धोनी की काबिलियत का लोहा न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के लोग मानते हैं। भारत को विश्व कप 2011 चैंपियन बनवाकर धोनी ने देशवासियों का दिल जीत लिया।

धोनी फिलहाल विश्व क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों में से हैं। 30 साल की उम्र में उन्होंने जो सफलता हासिल की है, उस पर रश्क किया जा सकता है।

एक विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर ही धोनी भारतीय क्रिकेट के अनमोल सितारे के रूप में स्थापित हो चुके हैं और उस पर अगर उन्हें कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ भारतीय क्रिकेट का सफलतम कप्तान मान रहे हैं तो यह उनकी अतिरिक्त काबिलियत है। वनडे क्रिकेट में धोनी का औसत 51.15 है, जो साबित करता है कि अगर धोनी विकेट कीपर न भी होते तो एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हो सकते थे। लेकिन माही थ्री इन वन हैं। चपल विकेट कीपर, चालाक कप्तान और चतुर बल्लेबाज।

कप्तान के तौर पर धोनी विश्व कप 2011, टी-20 विश्व कप 2007, भारत को जिता चुके हैं। इसके अलावा वे जब से टेस्ट कप्तान बने हैं, उन्होंने सिर्फ एक सिरीज हारी है। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सिरीज जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ट्राएंगुलर सिरीज जीतना धोनी की कप्तानी की खास उपलब्धियों में से है।

लीग क्रिकेट में भी उन्होंने कप्तानी का कमाल दिखाते हुए आईपीएल के चार सीजन में से दो में टीम को चैंपियन बनवाया और एक में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स उपविजेता रही। एक सीजन में वे टीम को अंतिम चार तक भी ले गए। याने कुल मिलाकर टी-20 में भी धोनी एक सुपर डुपर हिट कप्तान साबित हुए।

लोकप्रियता के लिहाज से धोनी सचिन तेंडुलकर को बराबरी की टक्कर देते हैं। कई नाम कंपनियों के ब्रांड एम्सेडर धोनी ने धन और लोकप्रियता में खेल जगत से लेकर मनोरंजन की दुनिया के सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

एक छोटे शहर रांची से निकल कर किस तरह धोनी ने अपनी तकदीर लिखी यह कहानी कई मैनेजमेंट स्कूलों में पढ़ाई जा रही है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Vastu Tips: कामयाबी की ओर बढ़ते कदम: कार्यस्थल पर तरक्की पाने के 10 उपाय

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

सैनिक स्कूल में कैसे होता है एडमिशन, जानिए फीस, परीक्षा और सिलेक्शन का पूरा प्रोसेस

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

CBSE Toppers List नहीं होगी जारी, टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को दिए जाएंगे Certificate, जानिए क्या है कारण