Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक्‍साइटिंग करि‍यर है मरीन बायोलॉजी

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND

समुद्र की गहराइयों में जाकर अध्ययन करना अब तक देश में संभव नहीं हो पाता था। क्योंकि वैसी उच्च टेक्नॉलॉजी नहीं थी। जिसके माध्यम से हम मरीन बायोलॉजिस्ट जैसे करियर को अपने दम पर आकार दे सकते थे, पर गत कुछ वर्षों में देश में हुई प्रगति के बाद हम यह कह सकते हैं कि वर्तमान में कई विदेशी एवं देशी कंपनियाँ मरीन बायोलॉजिस्ट की सेवाएँ ले रही हैं।

यह करियर उनके लिए है, जो कुछ अलग करना चाहते हैं। मरीन बायोलॉजी का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसमें समुद्र के भीतर जाकर अध्ययन करने से लेकर इसके जीव जंतुओं के बारे में भी अध्ययन करना पड़ता है। भारत में अभी इस क्षेत्र में प्रगति होना आरंभ हुआ है। आज देश में कई ऐसे नौजवान हैं, जो इस रोमांचक करियर को न केवल अपना रहे हैं, बल्कि इसमें जोरदार सफलता भी प्राप्त कर रहे हैं।

भारत का समुद्री तट भी करीब सात हजार किलोमीटर में फैला हुआ है। इस तरह देखा जाए तो समुद्री संसाधनों की हमारे देश में भी कोई कमी नहीं है। वैसे भारत में मैरीन बायोलॉजी में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी कम है। इस विषय में खासतौर पर शोध और एकेडमिक दोनों क्षेत्रों में करियर की संभावनाएँ हैं।

यह क्षेत्र भारत में काफी नया है और अभी भी इस संबंध में विद्यार्थियों को ज्यादा जानकारी नहीं हैं। मरीन बायोलॉजी में समुद्र के नीचे के जीवों की जानकारी भी है। साथ ही तेल और गैस की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी मरीन बायो-लॉजिस्ट की सेवाएँ ली जाती हैं।


करियर
ND


विदेशों में कई मरीन बायो-लॉजिस्ट को बड़े एक्वेरियम व थीम पार्कों में नौकरियाँ दी जाती हैं। भारत में अभी इस प्रकार का विकास होना बाकी है। समुद्र किनारे के पर्यावरण की देखभाल के लिए भी विदेशों में कई होटलों में मरीन बायोलॉजिस्ट की सेवाएँ ली जाती हैं, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुँचे। भारत में इस क्षेत्र में जो काम हो रहा है वह दक्षिण के राज्यों में ज्यादा है, क्योंकि देश की समुद्री सीमा का अधिकांश हिस्सा इन्हीं राज्यों के पास है।

यहाँ पर न केवल शोध हो रहे हैं, बल्कि समुद्र के भीतर हो रहे बदलावों पर भी नजर रखी जा रही है। यह क्षेत्र ऐसा है, जिसमें कई अन्य संबंधित विषयों का भी समायोजन है। इसकी एक शाखा केवल समुद्र और पर्यावरण के बारे है, जबकि एक जीव विज्ञान से संबंधित है। कुल मिलाकर यह विषय काफी अच्छा है और खासतौर पर जीवविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए काफी रोमांचक भी साबित हो सकता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi