अदिति मुखर्जी : नॉर्मन बोरलाग पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

Webdunia
FILE
भारतीय अपने कार्यों से भारत ही नहीं, दुनिया सम्मान हासिल कर रहे हैं। ऐसी एक शख्सियत हैं अदिति मुखर्जी। अदिति फील्ड रिसर्च और एप्लीकेशन के लिए नॉर्मन बोरलाग पुरस्कार पाने वाली भारत की पहली शख्सियत बन गई हैं।

अदिति को वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है। अदिति को 17 अक्टूबर को आयोवा में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तहत 10 हजार डॉलर (करीब साढ़े पांच लाख रुपए) की राशि दी जाती है।

नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन संस्थान की शोधकर्ता अदिति को भू-जल पर किए गए शोध के लिए पुरस्कृत किया गया है। उनके शोध के आधार पर पश्चिम बंगाल में नीतियां तक बदली गईं और किसानों को लाभ पहुंचा।

पुरस्कार पर अदिति का कहना है कि इससे मेरे वर्षों के काम को नई पहचान मिली है। राज्य में दूसरी हरित क्रांति की राह प्रशस्त हो रही है। अनुसंधान के बाद दिए गए सुझाव नीति-निर्माताओं को प्रासंगिक लगे और उन्होंने सही फैसले किए।

अदिति का कहना है कि भू-जल दोहन के लिए बिजली की उचित कीमत निर्धारित करने जैसी नीतियां काम कर रही हैं। बिहार और असम भी इस मामले में पश्चिम बंगाल का अनुकरण कर सकते हैं और यह इलाका भारत का नया अन्ना भंडार हो सकता है।

अदिति की इस उपलब्धि पर मिला पुरस्कार : अमेरिका स्थित वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक अदिति ने भू-जल का इस्तेमाल करने वाले चार हजार से ज्यादा लोगों का सर्वे किया।

उन्होंने पाया कि देश के पूर्वी हिस्से में कुछ ऐसी नीतियां हैं, जो छोटे किसानों को भू-जल का इस्तेमाल करने से रोकती हैं। अदिति ने इन किसानों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए उनके साथ काम किया।

क्या है नॉर्मन बोरलाग पुरस्कार : हर साल दिए जाने वाला नॉर्मन बोरलाग पुरस्कार के तहत 40 वर्ष से कम उम्र के उन शोधकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता कृषि विज्ञानी नॉर्मन बोरलॉग का अनुकरण करते हुए उनके काम को आगे बढ़ाया हो। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

CBSE Toppers List नहीं होगी जारी, टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को दिए जाएंगे Certificate, जानिए क्या है कारण

इस आसान फ़ॉर्मूले से याद करें विश्व के 7 बड़े देश, 1 बार याद कर लिया तो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे

CBSE 10th, 12th Result 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

WBCHSE HS 12th Result : बंगाल में 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कितने फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण