Hanuman Chalisa

22 मार्च: विश्व जल दिवस, जानें कब हुई शुरुआत, इतिहास, महत्व और 2024 की थीम

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
• कब हुई विश्व जल दिवस की शुरुआत।
• जानें विश्व जल दिवस 2024 की थीम।
• क्यों मनाते हैं विश्व जल दिवस।
 
World Water Day : प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनियाभर में इस दिन को मनाते हैं। वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व जल संकट के दौर से गुजर रहा हैं और आगामी समय में जल/ पानी की समस्या इससे भी बड़ा संकट बनकर दुनिया के सामने उभरने वाली है। इसका प्रमुख कारण प्रतिदिन होने वाला पानी का व्यर्थ बहाव, हमें इस बात की ओर इशारा करता है कि हमें इस दिवस को मनाने की बहुत आवश्यकता है, जो लोगों को पानी के बचाव हेतु संकल्पित करें और पानी के रखरखाव तथा उपयोग में बारे में जगारूक करें।
 
कब हुई इस दिन की शुरुआत : विश्व जल संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा द्वारा हुई, जब सभा में इस दिन को वार्ष‍िक कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। इसका प्रमुख उद्देश्य समाज में जल की आवश्यकता, उसके महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इसके बाद 22 मार्च का दिन 'विश्व जल संरक्षण' के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया, जो आज तक पूरे विश्व में मनाया जाता है।
 
क्यों जरूरी है जल संरक्षण, इतिहास की नजर से : आज पूरा विश्व जल संरक्षण के मुद्दे पर एकजुट है, क्योंकि जल ही जीवन है, जल हैं तो प्रकृति और पर्यावरण तथा जीव-जंतु भी सुरक्षित है और जल ही जीवन जीने के लिए बुनियादी आवश्यकता है। लेकिन इसके बावजूद पानी का व्यर्थ बहाव, इस ओर इशारा करता है कि हम अब भी जल के असली महत्व को समझ नहीं पाए हैं।

हालांकि इससे पहले सन् 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की अनुसूची 21 में इसे आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था। लेकिन बाद में 1993 से ही इसे एक उत्सव के तौर पर मनाया गया। तब से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा। तथा संयुक्त राष्ट्र में साल 2010 में इसे सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वच्छता के अधिकार को मानवाधिकार के रूप में मान्यता भी दी है। 
 
महत्व :  22 मार्च यानी 'विश्व जल दिवस'। यह पानी बचाने के संकल्प का दिन है, ताकि जल का संचय करके हम अपने आने वाले कल को बेहतर बना सके।आज जल संरक्षण दिवस, जल के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सांकेतिक उपलक्ष्य है, परंतु यह तभी सार्थक होगा जब हम जल बचाने या उसके संरक्षण का असली महत्व समझकर उसे अपने जीवन में शामिल करें और जल के प्रति कृतज्ञ बने रहें। 
 
प्रतिवर्ष जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पानी बचाओ अभि‍यान से जुड़े विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधि‍यां की जाती है। किंतु होना यह चाहिए कि हर मनुष्य स्वयं ही जल बचाने का संकल्प लेकर इसकी पहल करें और पानी का सही उपयोग करके आगामी भविष्‍य के लिए इसे बचाएं ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ियों को जल की कमी से जूझना ना पड़ें, क्योंकि जल हैं तो ही कल है और जीवन भी संभव है। अत: बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। 
 
विश्व जल दिवस 2024 की थीम : World Water Saving Day Theme 2024
 
आपको बता दें कि हर साल जल दिवस को लेकर एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष विश्व जल दिवस 2024 की थीम 'शांति के लिए जल का लाभ उठाना' (Leveraging Water for Peace) तय की गई है। जिसका उद्देश्य दुनियाभर में यह संदेश पहुंचाना है कि जब सभी जनसमुदाय और देश जल के संरक्षण का बीड़ा उठाकर इस बहुमूल्य साझा संसाधन के लिए मिलकर सहयोग करते हैं तो जल/ पानी शांति का एक उपकरण बन सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख