Hanuman Chalisa

World Tobacco Day: क्यों मनाया जाता है? क्या है 2023 की थीम?

3.5 मिलियन हेक्टेयर भूमि हर साल तंबाकू उगाने के लिए परिवर्तित की जाती है!

Webdunia
world no tobacco day 2023
आपने फिल्म देखने से पहले मुकेश का एड ज़रूर देखा होगा। साथ ही अक्षय कुमार का नो स्मोकिंग एड भी आपको अच्छे से याद होगा। इन दोनों ही विज्ञापन में धूम्रपान की चेतावनी दी गई है। हालांकि धूम्रपान की चेतावनी प्रोडक्ट के पैकेट पर भी होती है। पर कई लोग इस चेतावनी को यूट्यूब के एड की तरह स्किप कर देते हैं। धूम्रपान हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। धूम्रपान करने से कैंसर और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियां होती हैं। इन गंभीर बिमारियों को देखते हुए विश्वभर में हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे (world no tobacco day) मनाया जाता है। ये दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में.........

क्या है वर्ल्ड नो टोबैको डे का इतिहास?
इस दिवस की शुरुआत 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य राज्यों द्वारा की गई थी। इस दिवस के ज़रिए तंबाकू महामारी और इसके कारण होने वाली मृत्यु और बीमारी पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके। 1987 में विश्व स्वास्थ्य सभा ने प्रस्ताव WHA40.38 पारित किया, जिसमें 7 अप्रैल 1988 को "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस" ​​घोषित किया गया। साथ ही 1988 में संकल्प पारित किया गया था जिसमें हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का आह्वान किया गया था।

क्या है वर्ल्ड नो टोबैको डे 2023 की थीम?
इस साल की थीम 'हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं' निर्धारित की गई है। इस थीम का महत्व, जो किसान तंबाकू की खेती करते हैं उनके लिए वैकल्पिक फसल उत्पादन और मार्केटिंग अवसरों को प्रदान करना है। साथ ही इन किसानों को सस्टनैबल और पौष्टिक फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है। इस थीम के ज़रिए उन तंबाकू इंडस्ट्री को एक्सपोज़ करना भी है जो इन किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के लिए रोक रहे हैं।


तंबाकू खेती के ये तथ्य जानकार रह जाएंगे हैरान
ALSO READ: Mind Refresh करने के लिए reel नहीं इन 5 creative activity को करें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

अगला लेख