Biodata Maker

World Milk Day 2023: क्यों मनाया जाता है? क्या है 2023 की थीम?

Webdunia
4
World Milk Day 2023
'दूध फटने पर वही लोग रोते हैं, जिन्हें पनीर बनाना नहीं आता' ये रोचक वाक्य किसी भले इंसान का है। दरअसल दूध को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। बचपन में आपने भी अपनी मां की मार खाकर दूध पिया होगा या शायद आप बॉर्न्विटा वाली जनरेशन हों। दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसलिए हमारी मां हमेशा हमारे पीछे दूध का गिलास लेकर भागती थी। जैसा कि आपको पता है दूध में कैल्शियम और विटामिन D भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन पोषक तत्वों के कारण हमारी हड्डियां मज़बूत होती है और शरीर में एनर्जी आती है। दूध के इन महत्व को देखते हुए हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे (world milk day) मनाया जाता है। चलिए इस दिवस से जुडी जानकारी के बारे में जानते हैं.......

क्या है वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास?
वर्ल्ड मिल्क डे की शुरुआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। इस दिवस के ज़रिए लोगों को दूध और डेरी इंडस्ट्री के महत्व के प्रति जागरूक करना है। दूध के कई लाभ होते हैं और डेरी प्रोडक्ट हमारी हेल्थ के लिए ज़रूरी फूड है। साथ ही विश्वभर में करीब 1 अरब लोग डेरी प्रोडक्ट की मदद से कमाई करते हैं।

क्या है वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम?
वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम सस्टेनेबल पर्यावरण पर निर्धारित की गई है। इस थीम के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि कैसे डेरी प्रोडक्ट अपने पर्यावरण फुटप्रिंट को कम कर रहे हैं। साथ ही डेरी प्रोडक्ट कई लोगों का पौष्टिक खाना और कमाई का जरिया है। इस थीम के ज़रिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाता है जो पर्यावरण, पोषण और सामाजिक प्रभावों को दर्शाता है।


क्या है दूध पीने के फायदे?
1. कैल्शियम से भरपूर: दूध कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाता है। बच्चों को रोज दूध पिलाने से उनकी हड्डियां और दांत मज़बूत रहते हैं।

2. विटामिन D: अगर आप सूरज की रौशनी से भरपूर मात्रा में विटामिन D नहीं ले पाते हैं तो आपको दूध का सेवन करना चाहिए। विटामिन D की कमी से आपके शरीर में थकान होती है और आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम नहीं करता।

3. स्ट्रेस रिलीफ: दूध आपके हार्मोन को बैलेंस करता है जिससे एंग्जायटी, स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या से राहत मिलती है। दूध के सेवन से आपके दिमाग में सेरोटोनिन नामक केमिकल रिलीज़ होता है जो आपके दिमाग को रिलैक्स करता है।

4. त्वचा का रंग साफ़: दूध में ग्लूटाथाइन नामक पोषक तत्व मौजूद होता है जो आपकी त्वचा का रंग साफ़ करता है। साथ ही अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो आपको दूध का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक दूध के सेवन से एक्ने की समस्या भी हो सकती है।
ALSO READ: World Global Parents Day 2023 क्यों मनाया जाता है? Parents Quotes in Hindi

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख