Hanuman Chalisa

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है? 10 बड़ी बातें

Webdunia
vishva hindi diwas 2023
 
प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाना है। अत: इसी के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। बता दें कि आजाद भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत में हिंदी दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
 
आइए जानते विश्‍व हिंदी दिवस से जुड़ी 10 खास बातें- World Hindi Day 10 Lines
 
1. विश्‍व हिंदी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 2006 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की थी। लेकिन इससे पहले नागपुर में 10 जनवरी 1975 को पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन हुआ था। जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। 2006 के बाद से हर साल यह दिवस विश्‍व स्‍तर पर बनाया जा रहा है। 
 
2. दुनियाभर में जब पहली बार विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था उस दौरान 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
 
3. नॉर्वे में पहला 'विश्व हिंदी दिवस' भारतीय दूतावास ने मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था।
 
4. गौरतलब है कि भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, और तब से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
5. हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं।
 
6. दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त है।
 
7. साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया था।
 
8. विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।
 
9. अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्‍त अरब साउथ अफ्रीका, अमीरात, युगांडा, और मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है।
 
10. विदेशों में भारतीय दूतावास पर विश्‍व हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। सभी सरकारी ऑफिस में हिंदी में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।  

World Hindi Day

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख