Hanuman Chalisa

World Food Safety Day खाद्य सुरक्षा दिवस का क्या है इतिहास? जानिए 2023 की थीम

विश्व खाद्य दिवस के लिए स्लोगन, जानिए पूरी जानकारी

Webdunia
World Food Safety Day 2023
'जैसा होगा आहार, वैसा होंगे विचार' ये स्लोगन काफी हद तक सही है क्योंकि आप जैसा खाना खाते हैं आपके विचार भी खाने के अनुसार निर्मित होते हैं। अगर आप कम मसाले और सात्विक खाना खाते हैं तो आपका मन शांत रहता है और आपको गुस्सा भी कम आता है। दूसरी तरफ ज़्यादा मसाले या नॉन वेज खाने वालों को गुस्सा जल्दी आता है। साथ ही अगर आप खराब या बेकार क्वालिटी का खाना खाते हैं तो आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। क्या आपको पता है कि खराब खाना खाने के कारण 200 से भी ज़्यादा बीमारियां निर्मित होती हैं? फूड सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे (world food safety day) मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडी जरूरी जानकारी के बारे में.........

क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे?
20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 7 जून 2019 को पहला विश्व खाद्य सुरखा दिवस मनाया गया था। 3 अगस्त 2020 को वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में सभी स्तरों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए, इस दिवस को मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव का महत्व था कि इस दिवस के ज़रिए स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर खाद्यजनित बीमारी के बोझ को कम किया जा सके।

क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023 कि थीम?
इस साल 2023 की थीम ‘food standard save lives’ निर्धारित की गई है। इस थीम के ज़रिए लोगों को अपने फूड स्टैण्डर्ड को बढ़ाना है जिसकी मदद से वो सुरक्षित और साफ़ खाना खा सकें। इस थीम के ज़रिए आपको हर फूड के इंग्रेडिएंट पढ़ने हैं। साथ ही आपको कुछ हाइजीन आदतों को भी अपनाना चाहिए जिससे बैक्टीरिया और वायरस जैसी बिमारियों का खतरा कम होगा। इसके साथ ही सरकार को भी फूड सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है।

क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का स्लोगन?
इस साल वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का स्लोगन food safety is everyone business निर्धारित किया है। यानि खाद्य की सुरक्षा हर किसी की ज़िम्मेदारी है। अगर आप एक ग्राहक हैं तो खाने की सुरक्षा चेक करना आपकी ज़िमेदारी है। साथ ही सरकार को भी खाने की क्वालिटी, नियम और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडे कुछ स्लोगन......
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर इन आदतों को अपनाएं
1. बाजार से फल या सब्ज़ी लाने के बाद उन्हें अच्छे से धोएं।
2. खाने बनाने या खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं।
3. कोई भी फूड प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी एक्सपाइरी डेट चेक करें।
4. खाने को सही तापमान में रखें ताकि खाने में वायरस या बैक्टीरिया का खतरा कम हो।
5. फल या सब्ज़ियों को एक साथ न रखें।
ALSO READ: World Green Roof Day क्यों मनाया जाता है? क्या हैं ग्रीन रूफ टेक्नोलॉजी के फायदे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

अगला लेख