Hanuman Chalisa

विश्व मानक दिवस क्यों मनाया जाता है

Webdunia
विश्व मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को विश्‍व स्‍तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को विश्‍व स्‍तर पर मनाने का खास मकसद है उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के बारे में जागरूकता फैलाना। यह दिवस पहली बार 1970 में आयोजित किया गया था। वहीं भारतीय मानक ब्‍यूरो भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाले भी संस्था है। जिसका पहले नाम भारतीय मानक संस्थान था। 1947 में इसकी स्‍थापना हुई थी।

मानक की परिभाषा क्‍या है ?

मानक से तात्‍पर्य है ऐसे डॉक्‍यूमेंट्स जो विशिष्‍ट जानकारी उपलब्‍ध कराता है और यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी सामग्री, उत्‍पाद, प्रकिया या अन्‍य चीजें उनका उपयोग किया जा सकता है। 
 
विश्व मानक दिवस आईईसी, आईटीयू और आईएसओ के सदस्य देशों में विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सहमतियों बनाने वालों के सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस पर हर साल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसमें विश्व मानक दिवस पर सबसे अच्छा पोस्टर का चयन किया जाता है। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पोस्टर बनाए जाते हैं। साल 2021 की थीम है 'सतत विकास लक्ष्यों के लिए मानक - एक बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण।

‘आईईसी (अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग), आईएसओ (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) और आईटीयू (अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ) के स्वैच्छिक सहमति आधारित अंतर्राष्ट्रीय मानकों को मजबूत और विकसित बनाने के लिए वर्ष 2001 में वर्ल्ड स्टैंडर्ड कॉरपोरेशन की स्थापना की गई।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख