Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
पाब्लो पिकासो एक महान चित्रकार थे। पाब्लो पिकासो बीसवीं सदी के सबसे चर्चित, विवादास्पद और महान कलाकार थे। उनकी कलाकृतियां मानव वेदना से प्रेरित होती थी। पाब्लो पिकासो का 25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलगा नामक शहर में जन्म हुआ था। उनके पिता कला के ही अध्यापक थे। बचपन में पिकासो की रुचि देखकर उनके पिता जान गए थे कि वह बहुत बड़े चित्रकार बनेंगे। पाब्लो पिकासो विख्यात कलाकार के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में 10 रोचक बातें -
- पाब्लो पिकासो 14 वर्ष की आयु से ही सुंदर पेंटिंग्स बनाने लगे थे। उनकी रुचि को देखते हुए पिकासो को उनके पिता ने अपने सारा सामान दे दिया था। उनके सम्मान में पेंटिंग्स बनाना छोड़ दिया था।
- बीसवीं सदी में पेरिस को कला का केंद्र कहा जाता था। साल 1900 में कुछ समय के लिए पिकासो पेरिस चले गए थे। जहां पर वह कई बड़े कलाकारों से संपर्क में आए। उनकी कला पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। उनकी पेंटिंग में गहरा नीला रंग और गुलाब के फूलों का रंग समाहित होता था। इसमें अधिकांश कलाकृति उपेक्षित और शोषित वर्गों से संबंधित रहती थी।
- कला में अधिक ज्ञान और उच्च शिक्षा के लिए पिकासो ने मैड्रिड अकादमी में दाखिला लिया। लेकिन वह अकादमी के वातावरण से उब गए थे और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
- बहुत कम लोग इस बात से परिचित है कि पिकासो चित्रकार होने के साथ - साथ बहुत बड़े मूर्तिकार भी थे।
- रंगों से अनेक प्रयोग करने वाले पिकासो का रंगों के आधार पर अलग-अलग पीरियड रहा। 1901 से 1904 तक को ब्लू पीरियड कहा जाता है। इसमें नीला रंगों को अधिक प्राथमिकता दी गई।
- 1904 से 1906 तक पिंक पीरियड रहा। इसमें ब्लू रंग की जगह पिंक रंग ने जगह बना ली थी।
- और 1906 से 1908 तक नीग्रो पीरियड रहा। इस समय की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग आविनयो की स्त्र्यिां है। यह पहली क्यूबिज्म आधारित पेंटिंग थी। पिकासो ही 'घनवाद का प्रवर्तक' था।
- मई 2021 में ही पिकासों की 'मेरी थ्रीज' पेंटिंग नीलाम हुई। इस पेंटिंग की कीमत 700 करोड़ तक पहुंच गई। इस पेंटिंग के लिए सिर्फ 19 मिनट तक बोली लगी थी। कोविड काल में भी पिकासो की पेंटिंग करोड़ों में नीलाम हुई। यह पेंटिंग 1932 में बनाई गई थी।
- जानकर आश्चर्य होगा कुछ साल पहले पिकासो की मेरी थ्रीज पेंटिंग 44.8 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी।
- पिकासो की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग के नाम -
- अल्जीयर्स की महिलाएं।
- आविनयो की स्त्रियां।
- आराम कुर्सी पर बैठी महिला।
- ग्वेरनिका।
- तीन वाद/तीन संगीतज्ञ।
- स्वप्न।
-पैर का अध्ययन चित्र।
- वायोलिन।
- गिटार।