राष्ट्रीय बालिका दिवस कब है और क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
भारतभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। पहली बार इंदिरा गांधी ने इसी दिन प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, अत: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने 24 जनवरी को महिला सशक्तिकरण के रूप में चुना था। इस दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। 
 
National Girl Child Day 2023 : राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने (भारत सरकार) ने वर्ष 2008 में की थी। अत: भारत में हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके देश भर में बालिकाओं को बचाने की प्रेरणा दी जाती है। हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग-अलग होती है।  आज भी कई स्थानों पर गर्भ में पल रही बच्चियों को जन्म से पूर्व ही मार दिया जाता है तथा दुनिया बढ़ रहे बालिकाओं के प्रति अपराध, कम उम्र में उनका शोषण और उनके स्वास्थ्य तथा बालिकाओं के लिए समाज में एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित इस दिन किए जाते हैं।

इतना ही नहीं वे सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी वह भेदभाव, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हम सभी का पहला दायित्व है और नैतिक अनिवार्यता भी है। इस दिन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द गर्ल चाइल्ड' पर बातों पर जोर दिया जाता है।

बालिकाओं के लिए रियायती या मुफ्त शिक्षा, कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों में आरक्षण, उनकी सहायता करना और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करना है। अत: इन्हीं खास बातों पर लोगों का ध्यान बंटाना भी इस दिन का विशेष उद्देश्य है। 
 
इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों में बालिकाओं/लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाना, उनकी अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करना और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना इन खास बातों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया  जाता है।  
 
प्रतिवर्ष भारत में जहां 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

क्या आप भी हैं भूलने की आदत से परेशान, तो हल्दी खाकर बढ़ाएं अपनी याददाश्त, जानिए सेवन का सही तरीका

डायबिटीज और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं मेथीदाने की खिचड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

अगला लेख
More